फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   14 year old teenager died of dog bite in Kuthar Khurd

ऊना: कुठार खुर्द में 14 वर्षीय किशोर की कुत्तों के नोंचने से मौत

Sat, 18 Dec 2021 07:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Dec 2021 07:47 PM IST
सार

ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते कुठार खुर्द गांव में शनिवार को एक 14 वर्षीय किशोर की कुत्तों के बुरी तरह से नोंचने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कर्ण प्रताप (14) पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी कुठार खुर्द मानसिक रूप से अस्वस्थ था।

विज्ञापन
14 year old teenager died of dog bite in Kuthar Khurd
किशोर की कुत्तों के नोंचने से मौत(सांकेतिक)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते कुठार खुर्द गांव में शनिवार को एक 14 वर्षीय किशोर की कुत्तों के बुरी तरह से नोंचने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कर्ण प्रताप (14) पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी कुठार खुर्द मानसिक रूप से अस्वस्थ था। शनिवार सुबह वह घर के पास ही खेलने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। दोपहर बाद करीब तीन बजे लकड़ी लाने जा रहे एक दंपती ने रास्ते में बालक को लावारिस कुत्तों की ओर से नोंचते हुए देखा। 

विज्ञापन

  उन्होंने कुत्तों को पत्थर मारकर भगाने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने उन पर भी हमला कर दिया।

दंपती ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। कुत्तों ने बालक को बुरी तरह से नोंच डाला था। शव की पहचान करना मुश्किल हो गया था। परिजनों ने अपने दिल के टुकड़े की शिनाख्त की। अब शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारण साफ होंगे। फिलहाल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल पर लाई गई है। मामले में जांच जारी है। उधर, इस घटना से क्षेत्र में शोक लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed