फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   14 new industries to be set up in Himachal, 14 to be expanded, providing employment to 6,000 people

Himachal: हिमाचल में लगेंगे 14 नए उद्योग, 14 का होगा विस्तार, छह हजार लोगों को रोजगार; सरकार ने दी मंजूरी

Tue, 14 Oct 2025 12:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Oct 2025 12:41 AM IST
सार

सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई सिंगल विंडो की बैठक में हिमाचल में 14 नए उद्योग लगाने को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने जल्द ही उद्योगों को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में उद्योगपति निवेश करने के लिए तैयार हैं। राज्य सरकार की ओर से उद्योगपतियों के लिए एक छत के नीचे सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
14 new industries to be set up in Himachal, 14 to be expanded, providing employment to 6,000 people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल सरकार ने 14 नए और इतने ही मौजूदा उद्योगों के विस्तार को मंजूरी दी है। इन उद्योगों के धरातल पर उतरने से हिमाचल प्रदेश में 1734.65 करोड़ का निवेश होगा और छह हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई सिंगल विंडो की बैठक में हिमाचल में 14 नए उद्योग लगाने को मंजूरी दी गई। वहीं, 14 मौजूदा उद्योगों के विस्तार को भी मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


पांच महीने के भीतर इन उद्योगों को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने जल्द ही उद्योगों को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में उद्योगपति निवेश करने के लिए तैयार हैं। राज्य सरकार की ओर से उद्योगपतियों के लिए एक छत के नीचे सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हरित उद्योगों जैसे आईटी, आईटीईएस और पर्यटन उद्योगों को आकर्षित करने के प्रयास किए जाने चाहिए।
विज्ञापन


ये हैं नए उद्योग
एमएस अंगुस ढूंढी इंडिया कांगड़ा में इंडियन मेड फॉरेन लिक्विड व पशु चारा का निर्माण, मेंबर्स फार्मा सिरमौर में दवाइयां, जूपिटर सोलरटेक सोलन में सोलर सेल, मोरपेन मेडिपाथ सोलन में दवाइयां, ओपीजी मोबिलिटी सोलन में इलेक्ट्रिक वाहन के स्पेयर पार्ट्स, सुपीरियर बायोटेक लिमिटेड को सोलन में ड्राई इंजेक्शन, लिक्विड इंजेक्शन और टेबलेट्स 500 एमजी कैप्सूल बनाने का उद्योग लगाएगी। इसके अलावा, एंब्रोस आटो कंप लि. को सोलन में ऑटो स्पेयर पार्ट्स, डेजर्ट ईगल आर्म्स को सोलन में लोहे और स्टील के स्पेयर पार्ट्स, सीबीजी प्लांट को सिरमौर में बायो गैस फोम, बाहरी रेनीवेल को मंडी में धातु विज्ञान संबंधी बायोचार और पारस स्पाइसेज को ऊना में आइसक्रीम, अल्ट्रा हाई टेम्परेचर दूध का निर्माण करने को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन उद्योगों को विस्तार
कैंपस एक्टिवेटर को सोलन में फुटवियर, एसिस्टोक्राफ्ट इंटरनेशनल को सिरमौर में करेंसी नोट के लिए सिक्योरिटी थ्रेड, करेंसी नोट के लिए सिक्योरिटी पिगमेंट, यूनाइटेड बायोटेक को सोलन में इंजेक्शन, कैप्सूल, ऑइंटमेंट, सिरप, टेबलेट्स के निर्माण के लिए मंजूरी दी गई। इसके अलावा, अरिस्टो लेबोरेटरीज को सोलन में इंजेक्शन का निर्माण, ज्योडस लाइफसांइस सोलन में फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन (टेबलेट्स) व कैप्सूल, खुराना ओएलईओ केमिकल (यूनिट -2) सोलन को सोलनॉइड वाल्व, फॉर्मूलेशन का निर्माण, सिद्धार्थ सुपर स्पीनिंग मिल्स को सोलन में सिंथेटिक यार्न, एनजीजी पॉवर टच इंडिया को ऊना में डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर, पावर ट्रांसफार्मर, माइक्रो सिमलेस को सोलन में ऑटो कंपोनेंट्स, एल्युमीनियम कास्टिंग, यूनिको काॅसमेटिक को सोलन में बोतलें, अन्य रंगीन सौंदर्य प्रसाधनों के कंटेनर, बालाजी स्टोरेज बैटरिज को सिरमौर में बैटरी चार्जिंग और पैकेजिंग, राज इंडस्ट्री को सोलन में सोप नूडल्स व साबुन और अल्पला इंडिया को सोलन में प्लास्टिक बोतल, प्लास्टिक कैप के निर्माण को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed