फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   14 IAS and Six HPAS officers Transfer in Himachal Pradesh

हिमाचल: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईएएस और 6 एचएएस अफसर बदले

Sat, 10 Aug 2019 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Aug 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
14 IAS and Six HPAS officers Transfer in Himachal Pradesh
तबादले - फोटो : amar ujala

हिमाचल सरकार ने प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल कर दिया। 14 आईएएस और 6 एचएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह को मौजूदा कार्यभार के साथ भाषा, कला एवं संस्कृति और निशा सिंह को तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, प्रबोध सक्सेना को अब प्रमुख सचिव वित्त लगाया गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही वह 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अलावा ऊर्जा और चेयरमैन अपीलेट टैक्स ट्रिब्यूनल का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। प्रमुख सचिव शिक्षा केके पंत को शहरी विकास, और टीसीपी का अतिरिक्त कार्यभार, ओंकार चंद शर्मा को वित्तीय आयुक्त अपील का अतिरिक्त कार्यभार, सचिव पूर्णिमा चौहान को युवा सेवाएं एवं खेल और मत्स्य पालन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, राकेश कंवर को राज्यपाल का सचिव लगाया गया है और इसके साथ ही उन्हें शून्य बजट प्राकृतिक खेती के मिशन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं, निदेशक महिला एवं बाल विकास रहे राजेश शर्मा को लंबे समय बाद फिर से विशेष सचिव वित्त लगाया गया है। निदेशक ऊर्जा मानसी सहाय ठाकुर को स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है जबकि  विशेष सचिव वित्त रहे ललित जैन को निदेशक ग्रामीण विकास और पंचायती राज कम विशेष सचिव ग्रामीण विकास लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे डीके रत्तन को निदेशक आयुर्वेद, सीईओ हिमऊर्जा कृतिका कुलहरी को निदेशक महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त कार्यभार, विशेष सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता रघुबीर सिंह वर्मा को निदेशक राजस्व प्रशिक्षण संस्थान मंडी और एडीसी चंबा हेमराज बैरवा को शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

रम्या चौहान तकनीकी विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार

प्रदेश सरकार ने छह एचएएस अधिकारियों के भी तबादला आदेश जारी किए हैं। दो अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। तबादला अधिसूचना के अनुसार संयुक्त निदेशक आईजीएमसी संजीव सूद को सचिव प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण वर्कर वेलफेयर बोर्ड लगाया गया है।

वेलफेयर बोर्ड के सचिव आरएन शर्मा को सूद के स्थान पर आईजीएमसी में संयुक्त निदेशक, एसी टू डीसी चंबा रही रम्या चौहान को एचपी तकनीकी विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार, सचिव निजी शैक्षणिक संस्थान नियामक आयोग एसडी नेगी को उप सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, आरटीओ हमीरपुर वरिंद्र शर्मा एसडीएम उदयपुर और पूनम को सचिव निजी शैक्षणिक संस्थान नियामक आयोग लगाया गया है।

वहीं, एसी टू डीसी हमीरपुर राज कृष्ण को आरटीओ हमीरपुर और चंबा मेडिकल कालेज के संयुक्त निदेशक राम प्रसाद को एसी टू डीसी चंबा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed