{"_id":"5ca4b136bdec22146079367b","slug":"1382-computer-teachers-of-himachal-did-not-get-salary-for-two-months-in-election-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी मौसम में भी 1382 कंप्यूटर शिक्षकों को दो माह से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी मौसम में भी 1382 कंप्यूटर शिक्षकों को दो माह से नहीं मिला वेतन
Wed, 03 Apr 2019 07:15 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Apr 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
चुनावी मौसम में भी प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त 1382 कंप्यूटर शिक्षकों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। बीते करीब 15 सालों से आउटसोर्सिंग पर नियुक्त इन शिक्षकों को फरवरी महीने से बिना वेतन के सरकारी स्कूलों में पढ़ाना पढ़ रहा है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में नियुक्त इन कंप्यूटर शिक्षकों के वेतन के लिए प्रदेश सरकार ग्रांट जारी करती है। बताया जा रहा है कि बजट की कमी के चलते ग्रांट जारी करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रेस सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि दो माह से वेतन नहीं मिलने के चलते शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों के समक्ष इस मामले को उठाया गया है, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर जल्द अब शिक्षा सचिव से मुलाकात की जाएगी। संघ ने सरकार से कंप्यूटर शिक्षकों को जल्द वेतन अदा करने की मांग की है। प्रेस सचिव ने कहा कि बीते दिनों हमीरपुर में हुई कंप्यूटर शिक्षकों की बैठक कुछ स्वयंभू पदाधिकारियों ने ली है।
कंप्यूटर शिक्षक संघ से उनका कोई लेना देना नहीं है। उधर, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से इस बाबत जानकारी जुटाई जाएगी। कंप्यूटर शिक्षकों को जल्द से जल्द वेतन जारी किया जाएगा।