{"_id":"5cd1c346bdec22071e6d5051","slug":"131557250886-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया पर रही रौनक, लोगों ने जमकर की खरीदारी, शहर में तीन गुना ज्यादा हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया पर रही रौनक, लोगों ने जमकर की खरीदारी, शहर में तीन गुना ज्यादा हुआ कारोबार
Wed, 08 May 2019 11:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
अक्षय तृतीया के मौके पर मंगलवार को शहर के बाजारों में खूब रौनक रही। लोगों ने शुभ मुहूर्त पर सोने और चांदी के आभूषणों की जमकर खरीदारी की। सुबह से ही ज्वेलरी शॉप पर लोगों की भीड़ लगी रही। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार अक्षय तृतीया के चलते मंगलवार को बाकी दिनों की तुलना में तीन गुना ज्यादा कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार शिमला शहर में ही करीब छह करोड़ से अधिक कारोबार होने का अनुमान है। शहर में ज्वेलरी की 40 से अधिक दुकानें हैं। कई कारोबारियों ने अक्षय तृतीया पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास तरह के आभूषणों पर 10 से 20 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया।
विज्ञापन
डायमंड की खरीदारी पर भी कई ऑफर दिए गए। ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल टांगरी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर इस बार भी अच्छा कारोबार हुआ है। बाकी दिनों की तुलना में दो से तीन गुना ज्यादा ग्राहक आभूषणों की खरीदारी के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन