{"_id":"5a4bb8b04f1c1bc20a8b61aa","slug":"131514911920-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में हांफने लगी पेयजल व्यवस्\nथा, लोगों को मिल रहा कम पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में हांफने लगी पेयजल व्यवस् था, लोगों को मिल रहा कम पानी
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में पेयजल संकट जारी है। तीसरे दिन भी लोगों को पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। पेयजल परियोजनाओं से पानी की सप्लाई न बढ़ने से नगर निगम की पेयजल वितरण व्यवस्था गड़बड़ा गई है। मंगलवार को भी कनलोग में सुबह के समय पानी की सप्लाई नहीं दी जा सकी। यहां देर शाम पानी दिया गया। सेंट्रल जोन में आने वाले इलाकों में पानी की सप्लाई तो हुई लेकिन लोगों को कम मात्रा में पानी मिला है।
बालूगंज, चक्कर, कच्चीघाटी, समरहिल इलाकों में तीसरे दिन पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीसरे दिन भी नगर निगम थोड़े समय के लिए ही पानी की सप्लाई दे रहा है। इसके चलते लोग बावड़ियों का दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। शहर के लिए बुधवार को 38 एमएलडी पानी की सप्लाई हुई है जो सामान्य से करीब पांच एमएलडी कम रही। निगम अभियंता विजय गुप्ता का कहना है कि पानी की सप्लाई बढ़ाई जा रही है। हर वार्ड में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही पानी दिया जा रहा है।
---
आज इन इलाकों में आएगा पानी
नगर निगम बुधवार को सेंट्रल जोन के साथ साथ छोटा शिमला के तहत आने वाले ब्रॉकहास्ट, छोटा शिमला, स्ट्रॉबरी हिल्स, लोअर और अपर खलीणी, निगम विहार में पानी की सप्लाई देगा। इसके अलावा न्यू शिमला सेक्टर वन में भी पानी की सप्लाई दी जानी है।