{"_id":"5a01f1f94f1c1bd7538bbe42","slug":"131510076921-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आचार संहिता के बीच लगा दिए डस्टबिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आचार संहिता के बीच लगा दिए डस्टबिन
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। आचार संहिता के बीच ही शहर में कई जगहों पर चुपचाप तरीके से विधायक के नाम वाले डस्टबिन लगा दिए गए। खलीणी में सार्वजनिक स्थानों पर स्टैंड वाले ये डस्टबिन देख सवाल उठने शुरू ही हुए थे कि जिला निर्वाचन आयोग ने इन्हें तुरंत हटवा दिया। नगर निगम के क्षेत्र में आखिर यह डस्टबिन किसने लगवाए, इस सबसे निगम प्रशासन खुद को अनजान बता रहा है। बताया जा रहा है कि यह डस्टबिन केंद्र की योजना के तहत हर विधायक और सांसद को दिए जाने हैं। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटें भी मिलनी हैं। करीब डेढ़ महीने पहले खलीणी में इस योजना का उद्घाटन हुआ था। निगम के साथ मिलकर शहर के हर वार्ड में 40 से 50 नए डस्टबिन लगाने की योजना तैयार की गई थी। लेकिन, उस समय यह डस्टबिन उपलब्ध नहीं हो पाए। अब अचानक तीन चार दिन पहले ही शहर में ये नए डस्टबिन पहुंचे। निगम को सूचित किए बिना ही इन्हें लगाने का काम खलीणी वार्ड से शुरू हुआ। सोमवार तक खलीणी बसस्टॉप समेत पांच जगहों पर स्टैंड वाले ये नए डस्टबिन लगा दिए गए।
सवाल उठे तो गायब हो गए डस्टबीन
इन पर स्थानीय विधायक का नाम भी लिखा था। ऐसे में सवाल उठने शुरू हो गए। सवाल उठे कि आचार संहिता के दौरान आखिर कैसे नए डस्टबिन लगाए जा रहे हैं? शिकायत जिला निर्वाचन आयोग तक पहुंची। रिटर्निंग ऑफिसर अजीत भारद्वाज ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत इन्हें हटवा दिया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के दौरान नए कार्य नहीं किए जा सकते।
निगम ने कहा, हमें नहीं जानकारी
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नीरज मोहन और मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी हरिराम ठाकुर ने कहा कि शहर में नए डस्टबिन लगाने की उन्हें कोई सूचना नहीं है। न ही इसमें निगम के कर्मचारी काम कर रहे हैं। मेयर कुसुम सदरेट ने कहा कि नए डस्टबिन को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है।