{"_id":"599873c04f1c1bd76d8b4636","slug":"131503163328-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएफआई ने चीफ वार्डन का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएफआई ने चीफ वार्डन का किया घेराव
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एसफआई की विवि इकाई ने विवि छात्रावासों में रह रही गेस्ट छात्राओं की समस्या को लेकर शनिवार को चीफ वार्डन का घेराव किया। इकाई अध्यक्ष रौनी और सचिव नोबल की अगुवाई में कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने छात्रावासों में रह रही गेस्ट छात्राओं के लिए अतिरिक्त छात्रावास निर्माण किए जाने की मांग की। इन छात्र नेताओं ने कहा कि इन सभी छात्राओं की विवि में बाकायदा एडमिशन है, इसके बावजूद इन्हें गेस्ट ट्रीट किया जाता है। छात्रावास की सुविधा न देने के लिए ही विवि प्रशासन ने इन्हें गेस्ट का नाम दिया है। उस पर विवि प्रशासन इन छात्राओं को बार बार छात्रावास छोड़ने को फरमान जारी कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। विवि प्रशासन इन गेस्ट छात्राओं से अलग से फीस वसूल कर रहा है। शुल्क वसूलने के बावजूद उन्हें बार-बार छात्रावास छोड़ने के फरमान जारी किए जा रहे हैं जोकि अनुचित है। नोबल ने चेताया कि यदि उन्हें ऐसे कोई और फरमान जारी किए गए तो एसएफआई प्रशासन के खिलाफ आंदोलन खड़ा करेगी।