फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एसएमएस से मिलेगी, कब है आपकी पेशी

एसएमएस से मिलेगी, कब है आपकी पेशी

Wed, 12 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
एसएमएस से मिलेगी, कब है आपकी पेशी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
अदालत में चल रहे मुकद्दमों और उनके संबंध में अगली सुनवाई की तारीख की जानकारी अब मोबाइल पर ही मिल जाएगी। संबंधित व्यक्ति को एसएमएस आएगा कि आपके मामले की कौन सी तारीख को सुनवाई है। साथ ही ई मेल भी आएगी। बुधवार को जिला कचहरी शिमला में ई कोर्ट प्रोजेक्ट लांच किया गया।
प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इस सुविधा के शुरू होने से मुकद्दमाें में अदालतों में हुई कार्यवाही की जानकारी भी एसएमएस और ई मेल से दी जाएगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से अब पक्षधर और उनके वकीलों को मुकद्दमों में अदालत में हुई कार्यवाही और मुकद्दमों की अगली तारीख के बारे में उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस और ई मेल से सूचित किया जाएगा। इसके लिए दोनों पक्षों और उनके वकीलों को अपने मोबाइल फोन नंबर और ई मेल पता याचिका दायर करते समय दायर करना होगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा संबंधित पक्ष अदालत के फैसले को जिला न्यायालय की वेबसाइट www.ecourts.gov.in/shimla पर इंटरनेट के माध्यम से देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को अपने लंबित मुकद्दमाें की जानकारी त्वरित रूप से मिल सकेगी। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी श्रम न्यायालय शिमला सुशील कुकरेजा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिमला विरेंद्र सिंह, रजिस्ट्रार विजिलेंस अरविंद मल्होत्रा, पीएस अरोड़ा, आरएस परमार, प्रेम सिंह नेगी सहित कई न्यायिक अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed