फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   13 year-old child died in mysterious circumstances in solan

स्कूल से घर पहुंचकर कमरे में गया और फिर..

Thu, 02 Apr 2015 11:26 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
13 year-old child died in mysterious circumstances in solan

अर्की नपं के वार्ड नंबर तीन में एक 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। साई का रहने वाला बच्चा अर्की स्थित स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। वह यहां पर अपनी बुआ के पास रहता था। दिन भर क्रिकेट खेलने के बाद वह घर लौटा था और बिलकुल अकेला था। पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई डाली है। पुलिस के मुताबिक बच्चा क्रिकेट खेलकर वापस लौटा। इस दौरान उसकी बुआ कहीं गई हुई थी और दूसरा लड़का घर के बाहर अन्य दोस्तों के साथ कहीं और खेल रहा था।

विज्ञापन


थोड़ी देर के बाद जब भाई कमरे में आया तो उसने उसे बिस्तर पर पड़ा हुआ पाया। उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन जब कोई हरकत नहीं हुई तो उसने अपने पड़ोसियों को तुरंत इसकी सूचना दी। बच्चे को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी नरवीर राठौर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा।

विज्ञापन

वारदात की जगह मक्की के दाने मिले

13 year-old child died in mysterious circumstances in solan

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर मक्की के दाने मिले हैं। हो सकता है कि चाकिंग के कारण दम घुटने से उसकी मौत हुई हो। जिस तरह से मक्की के दाने बिखरे हैं, उससे ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। लड़के के शरीर पर किसी तरह के कोई निशान नहीं पाए गए हैं।

पर्दा निकला हुआ था- पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर एक साइड का पर्दा भी टूटा हुआ मिला है। लड़का खेलकूद में काफी अच्छा था, लेकिन मक्की खाने का बड़ा शौकीन था। पुलिस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। वीरवार को घर के कुछ सदस्यों और दोस्तों से पुलिस ने पूछताछ भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed