{"_id":"637f9adf925c194f2e4a6019","slug":"13-kanungo-became-naib-tehsildar-amid-code-of-conduct-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: आचार संहिता के बीच 13 कानूनगो बने नायब तहसीलदार, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: आचार संहिता के बीच 13 कानूनगो बने नायब तहसीलदार, अधिसूचना जारी
Thu, 24 Nov 2022 09:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Nov 2022 09:56 PM IST
सार
चुनाव आयोग से स्वीकृति के बाद राजस्व विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी कार्यालय की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी आदर्श आचार संहिता के बीच राजस्व विभाग में तैनात कांगड़ा मंडल के 13 कानूनगो को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया है। चुनाव आयोग से स्वीकृति के बाद राजस्व विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी कार्यालय की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार राजस्व विभाग में कार्यरत कांगड़ा मंडल के 13 कानूनगो को पदोन्नत किया गया है। चुनाव आयोग की स्वीकृति के बाद पदोन्नत हुए कर्मचारियों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
पदोन्नत कानूनगो में करतार चंद को सलूणी (चंबा), अजय सिंह को ऊना के घनारी, कालू राम को कांगड़ा के पालमपुर, आयूब मोहम्मद को कांगड़ा के नूरपुर, पवन कुमार को कांगड़ा के फतेहपुर, ताराचंद को कांगड़ा के जवाली, सतविंद्र सिंह को चंबा के चुवाड़ी, गुरुमुख सिंह को चंबा के डलहौजी, विनोद दुग्गल को चंबा के भरमौर, राजकुमार को चंबा के चुराह, मनोज कुमार को चंबा के चंबा सदर, रमन कायस्था को सेटलमेंट ऑफिसर कांगड़ा और राजेश कुमार को ऊना के बंगाणा तहसील में नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन