फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शहर में बंद बेअसर, जमकर हुआ कारोबार

शहर में बंद बेअसर, जमकर हुआ कारोबार

Wed, 26 Dec 2018 10:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Dec 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
शहर में बंद बेअसर, जमकर हुआ कारोबार

शहर में नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाए जाने के खिलाफ मंगलवार को बुलाया गया बाजार बंद बेअसर रहा। माल रोड, लोअर बाजार समेत शहर के सभी बाजारों में रोज की तरह दुकानें खुलीं। सुबह के समय व्यापार मंडल के कुछ पदाधिकारी जबरदस्ती लोअर बाजार में दुकानें बंद करवाने लगे, लेकिन दुकानदारों के विरोध के बाद उल्टे पांव लौट गए। उधर, गंज बाजार और सब्जी मंडी में जरूर कुछ कारोबारियों ने कुछ देर के लिए दुकानें बंद रखी।

विज्ञापन


क्रिसमस के मौके पर बाजारों में सैलानियों की खूब भीड़ रही और दुकानदारों ने बाजार बंद की अपील को दरकिनार करते हुए जमकर कारोबार किया। दुकानदारों का कहना है कि गंज-सब्जी मंडी में अभी भी बाकी बाजारों से कम किराया है, ऐसे में बाजार बंद करना सही नहीं। उपनगरों में भी दुकानें खुली रहंी। संजौली के दुकानदार रवि कुमार, न्यू शिमला के राजेश और लोअर बाजार के कारोबारी सुरजीत सिंह ने कहा कि निगम के नए रेट इतने ज्यादा भी नहीं है कि कारोबारी न दे सकें। ये मौजूदा रेट से कम ही हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के समर्थन में उतरे कर्मचारी
नगर निगम के किराया बढ़ोतरी के फैसले को एमसी मिनिस्ट्रीयल स्टाफ यूनियन ने सही ठहराया है। अध्यक्ष ओपी ठाकुर और महासचिव सुरेश शर्मा ने कहा कि पहली बार शहर में दुकानों का न्यूनतम किराया तय हुआ है। इससे निगम की आय बढ़ेगी और विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर पार्षदों ने भी शहर के विकास को तवज्जो देते हुए किराया बढ़ाया है। पहले कई कारोबारियों का किराया बेहद कम था, जिसे अब उचित दरों पर लाया गया है। निगम में तीन सौ खाली पड़े पदों और 720 नए पदों को जल्द भरा जाना चाहिए, जिससे जनता को तुरंत सुविधाएं दी जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed