फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अल्टीमेटम के बाद भी पूरा नहीं हुआ डंगे का काम

अल्टीमेटम के बाद भी पूरा नहीं हुआ डंगे का काम

Thu, 19 Apr 2018 09:56 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
अल्टीमेटम के बाद भी पूरा नहीं हुआ डंगे का काम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। जिला प्रशासन की ओर से दिए गए अल्टीमेटम के बावजूद टूटीकंडी क्रॉसिंग पर डंगे का काम निर्धारित समय में पूरा नहीं हो पाया है। उपायुक्त शिमला ने 10 अप्रैल तक काम पूरा करने के आदेश दिए थे लेकिन अभी तक काम अधूरा है। टूटीकंडी क्रॉसिंग के पास डंगा गिरने के कारण यहां बसें नहीं मुड़ पा रही। जिसके कारण रोजाना जाम लग रहा है। शहर के प्रवेश द्वार पर जाम लगने के कारण सैलानियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते साल 6 अप्रैल को टूटीकंडी क्रॉसिंग के पास डंगा गिर गया था। जिसके बाद ओल्ड बस स्टैंड की ओर से आईएसबीटी जाने वाली बसों को मुड़ने में अधिक समय लग रहा था। मौजूदा समय में सड़क तंग होने के कारण यहां बसें आसानी से नहीं मुड़ पा रहीं हैं। जिसके कारण मुख्य सड़क पर जाम लग रहा है।
---
उपायुक्त ने 5 मई तक दिया है समय
उपायुक्त ने 5 मई तक काम पूरा करने का समय दिया है। डंगे का एक कोना तैयार होना बाकी है अन्य काम पूरा हो चुका है। एक हफ्ते में डंगे की स्टोन फिलिंग का काम भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

- सोमनाथ शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, एडीबी
---
10 अप्रैल का था अल्टीमेटम, 9 को सौंपी ड्राइंग
उपायुक्त शिमला ने पर्यटन विभाग को दो माह पहले 10 अप्रैल तक डंगे का काम पूरा करने का लक्ष्य दिया था, लेकिन विभाग ने मल्टीस्टोरी कांप्लेक्स का निर्माण कर रही कंपनी को समय रहते निर्माण कार्य की ड्राइंग ही नहीं सौंपी। कंपनी को नौ अप्रैल को ड्राइंग दी गई जबकि दस को काम पूरा करने का अल्टीमेटम था। एडीबी प्रोजेक्ट के मैनेजर सोमनाथ शर्मा का कहना है कि छह महीने पहले ही ड्राइंग दे दी गई है। निर्माण कार्य के साथ साथ रिवाइज्ड ड्राइंग जारी होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed