फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नूरपुर में महिला की हत्या

नूरपुर में महिला की हत्या

Tue, 07 Nov 2017 11:48 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर में महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर थाना के जोंटा में अज्ञात लोगों की ओर से एक महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंकने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार जोंटा के जंगलों में स्थानीय लोगों को एक बोरी में बंद महिला का शव मिला, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शव एक बोरी में बंद था, जिसे खोलने पर पाया गया कि महिला के शव को एक बेड शीट में लपेटा गया था। पुलिस के अनुसार महिला का शव काफी गल-सड़ गया है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृतका महिला की उम्र 35 से 50 वर्ष के बीच थी। नूरपुर के डीएसपी मेघनाथ चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 तथा 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed