{"_id":"59f612ac4f1c1bf4688b80b2","slug":"121509298860-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट इलेवन ने जीती क्रिकेट स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विराट इलेवन ने जीती क्रिकेट स्पर्धा
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बालूगंज वेलफेयर सोसायटी की ओर से रविवार को बालूगंज मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच विराट इलेवन और बजरंगी इलेवन के बीच खेला गया। बजरंगी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। बल्लेबाजों ने निर्धारित आठ ओवरों में 48 रन बनाए। विराट इलेवन के खिलाड़ियों ने चौकों व छक्कों की बरसात कर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। टीम की ओर से उदय शर्मा ने सबसे अधिक 23 रनों का योगदान दिया। मुकाबले के बाद सोसायटी के चेयरमैन मुकेश बाली और चेयरमैन विजय पुरी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह जानकारी सोसायटी के सचिव यतिन सूद ने दी। वहीं सोसायटी के प्रधान राजीव ठाकुर ने बताया कि सोसायटी समाज में लोगों के स्वास्थ्य व सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने के लिए अनेक सामाजिक कार्य करती है। राजीव ने बताया कि नवंबर माह में सोसायटी 14 किलोमीटर मैराथन भी करवाएगी। इसमें बच्चों से लेकर बड़े लोग हिस्सा लेंगे। इस दौरान दिलीप थापटा, अशरफ खाने समेत सोसायटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।