{"_id":"59f21c504f1c1b76678b78d7","slug":"121509039184-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी के प्रचार में मदद करेगी एनएसयूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी के प्रचार में मदद करेगी एनएसयूआई
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई भी विधानसभा चुनाव में उतरे पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार अभियान में खुलकर कार्य करेगी। एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव अंकित ढेढा ने वीरवार को कांग्रेस मुख्यालय में संगठन के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों से कहा कि वे हर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने का कार्य करें। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के साथ तालमेल बनाकर, गांव-गांव, शहर-शहर में कांग्रेस सरकार की ओर से किए गए कार्यों को लेकर जागरूक करने का कार्य करें। बैठक में प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव बलविंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष खेम राज, महासचिव अभिषेक नागटा और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मुनीश ठाकुर सहित अन्य संगठन नेता भी मौजूद रहे। मुनीश ने बताया कि एनएसयूआई के सभी जिला अध्यक्षों को यह दिशानिर्देश प्रदेश प्रभारी की ओर से दे दिए गए हैं। एनएसयूआई के प्रचार अभियान में उतरने से निश्चित तौर पर प्रदेश भर में कांग्रेस की टिकट पर मैदान में उतरे प्रत्याशियों को मदद मिलेगी। इससे उनका प्रचार अभियान जोर पकड़ेगा।