फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   12000 teacher's future at stake.

दाव पर 12 हजार शिक्षकों का भविष्य

Sat, 11 Oct 2014 11:59 PM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
12000 teacher's future at stake.

प्रदेश के स्कूलों में तैनात 12 हजार से अधिक शिक्षकों का भविष्य दाव पर हैं। इन शिक्षकों की तैनाती बैक डोर एंट्री और आरएंडपी नियमों के विरुद्ध करने के आरोप हैं। इन्हीं आरोपों के मद्देनजर हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। मामले की सुनवाई अंतिम चरणों में बताई जा रही है। इस मामले में 6 अक्तूबर को सुुनवाई होनी थी, लेकिन अवकाश होने के कारण अब 18 अक्तूबर को सरकार इस पर अपना पक्ष रखेगी।

विज्ञापन


इसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। प्रदेश में इस वक्त 6945 पीटीए, 34 पैट और 2200 से अधिक शिक्षक पैरा शिक्षक तैनात हैं। इनका भविष्य कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा। कोर्ट के फैसले के बाद ही सरकार उक्त शिक्षकों को नियमित करने के संबंध में नीति निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकती है।

विज्ञापन

यह मामला है कोर्ट में

12000 teacher's future at stake.

पैरा, पैट और पीटीए शिक्षकों की नियुक्तियां नियमों के विरुद्ध और बैक डोर एंट्री से करवाने के आरोप हैं। कोर्ट में सरकार यह स्थिति स्पष्ट करेगी कि उसकी ओर से की गई नियुक्तियां सही हैं। हालांकि, सरकार कोर्ट में इन शिक्षकों को नियमित करने और अनुबंध पर रखने के संबंध में मंत्रिमंडल के फैसले के बाद एफिडेविट पेश कर चुकी है।

कोर्ट के फैसले पर नजर

18 अक्तूबर को कोर्ट के फैसले पर सभी शिक्षकों की नजर रहेगी। सरकार अपना पक्ष रख चुकी है। संभव है 18 को ही अंतिम फै सला आ जाए।
- विवेक मेहता, अध्यक्ष, पीटीए लेक्चरर एंड टीचर्स यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed