{"_id":"58a8314b4f1c1bdf6ad83d03","slug":"12-years-gaziyabad-girl-found-at-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर अपने मां-बाप को मिल गई गाजियाबाद से लापता हुई ये बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर अपने मां-बाप को मिल गई गाजियाबाद से लापता हुई ये बच्ची
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 19 Feb 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद से हिमाचल के पालमपुर पहुंची 12 साल की बच्ची को चाइल्ड लाइन धर्मशाला ने उसके माता-पिता के साथ भेज दिया। चाइल्ड लाइन कार्यालय सकोह में बच्ची को माता पिता के हवाले करने से पहले चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी की बैठक हुई।
विज्ञापन
इसमें बच्चे के माता-पिता के द्वारा दिए गए आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज चेक किए गए। पूरी पड़ताल होने के बाद चाइल्ड लाइन के निदेशक रमेश मस्ताना ने बच्ची को माता-पिता के हवाले कर दिया। यह अभी भी रहस्य ही बना हुआ है कि बच्ची कैसे गाजियाबाद से पालमपुर पहुंची।
विज्ञापन
15 फरवरी को पालमपुर बस स्टैंड में लोगों ने बच्ची को देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया था। उसके बाद बच्ची अर्ची को चाइल्ड लाइन धर्मशाला लाया गया। यहां पर बच्ची के माता-पिता को बुलाया गया था।
विज्ञापन
परिजनों ने आर्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट गाजियाबाद पुलिस में दर्ज करवाई थी। बच्ची को पालमपुर लाने पर दो महिलाओं पर शक जताया गया है। गाजियाबाद पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। चाइल्ड लाइन के निदेशक रमेश मस्ताना ने बताया कि बच्ची को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया है।