{"_id":"5ce56e7abdec22077b458c0d","slug":"12-year-old-boy-crushed-by-volvo-bus-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर वॉल्वो बस ने कुचला 12 वर्षीय बालक, मौत पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर वॉल्वो बस ने कुचला 12 वर्षीय बालक, मौत पर मौत
Wed, 22 May 2019 09:15 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगवाई(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगवाई(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 May 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर बुधवार देर शाम नगवाई में एक 12 वर्षीय बालक वॉल्वो बस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सातवीं कक्षा का छात्र मुहम्मद रफी पुत्र अली हुसैन निवासी नगवाईं सड़क पर अचानक बस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन बच्चे ने तब तक दम तोड़ दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौका पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। हादसे से एनएच पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। कुछ समय यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने वॉल्वो बस को जब्त किया। बस में सवार यात्री दूसरी बस के माध्यम से गंतव्य की तरफ रवाना हुए। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ औट ललित महंत ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।