फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   12 holidays in october month

अक्तूबर में सरकारी कर्मचारियों की मौजा ही मौजा

Sat, 30 Aug 2014 10:52 AM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
12 holidays in october month
अक्तूबर माह सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की भरमार लेकर आने वाला है। इस माह 12 छुट्टियां हैं। एक से दो छुट्टियां लेकर पूरा सप्ताह मौज कर सकते हैं। इस बार अक्तूबर माह में त्यौहारों का जश्न मनता रहेगा।
विज्ञापन


ऐसे में कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बनाने वालों के लिए एक अच्छा मौका मिल गया है। दो अक्तूबर से शुरू होने वाली छुट्टियों का दौर 26 तक चलेगा। चार और सात अक्तूबर की छुट्टी लेकर कुल सात छुट्टियां बन रही हैं।

विज्ञापन


इसके बाद 11 और 12 अक्तूबर को फिर छुट्टियां हैं। 23, 24, 25 और 26 अक्तूबर को भी एक साथ चार छुट्टियां आ रही हैं। इसमें 24 अक्तूबर की छुट्टी वैकल्पिक होगी। जबकि, 25 अक्तूबर को सिर्फ महिलाओं को छुट्टी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2014 में मिली 85 छुट्टियां

12 holidays in october month

साल 2014 में सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की भरमार रही है। इस साल 85 छुट्टियां हैं। रविवार और माह का दूसरा शनिवार मिलाकर कुल छुट्टियां 64 बनती हैं। राज्य सरकार ने 25 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं।

4 सार्वजनिक अवकाश रविवार को पड़ रहे हैं। 21 सार्वजनिक अवकाश और 64 दूसरी छुट्टियां मिलाकर छुट्टियों का कुल आंकड़ा 85 बनता है। महिला कर्मियों को चार दिन और अवकाश है।

वहीं, अक्टूबर महीने में तो 12 छुट्टियां मिलने वाली हैं। ऐसे में आप भी तैयारी कीजिए और इन छुट्टियों का मजा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed