{"_id":"65a642ab51b9b07c6975a25f84112666","slug":"117-pharmacist-to-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में अब नहीं रहेगी फॉर्मासिस्टों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में अब नहीं रहेगी फॉर्मासिस्टों की कमी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 07 Nov 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल को एक माह के भीतर 117 फार्मासिस्ट मिल जाएंगे। 55 फार्मासिस्ट का चयन अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के माध्यम से किया जा चुका है, जबकि 65 की बैच वाइज भर्ती स्वास्थ्य महकमे की ओर से खुद ही की जा रही है। इन सभी पदों पर रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के माध्यम से तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश में फार्मासिस्ट के काफी पद लंबे समय से खाली हैं। फार्मासिस्ट न होने से मरीजों को दवाएं उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। इससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस कमी को दूर करने के लिए सरकार की ओर से फिलहाल 117 पदों को भरने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के माध्यम से 52 फार्मासिस्ट का चयन किया जा चुका है। अगले 15 दिन के भीतर साक्षात्कार के आधार पर 65 और भर्ती पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद एक साथ सभी 117 पदों के लिए ज्वाइनिंग के आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय के निदेशक डा. आरके शर्मा ने बताया कि नवंबर के आखिर तक ज्वाइनिंग लेटर जारी कर दिए जाएंगे। इससे सरकारी अस्पतालों में कुछ हद तक फार्मासिस्ट की कमी दूर हो जाएगी। नर्स की तर्ज पर इनकी भी तैनाती आरकेएस के माध्यम से की जाएगी।