फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आईटीआई महिला प्रतियोगिताएं

चौपाल और चिड़गांव में होगी कबड्डी के लिए खिताबी भिड़ंत

Thu, 04 Apr 2019 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Apr 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई महिला प्रतियोगिताएं
सांकेतिक तस्वीर

आईटीआई शिमला में मंगलवार से शुरू हुई अंतर आईटीआई जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को विभिन्न खेलों के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इसमें कबड्डी के दो सेमीफाइनल मुकाबलों में चौपाल ने जुब्बल आईटीआई की टीम को 41-17 से पराजित किया। दूसरे मैच में चिड़गांव और एनएसटीआई शिमला के बीच खेले गए सेमीफाइनल में चिड़गांव आईटीआई टीम 41-23 से विजेता रहा।

विज्ञापन


अब इन दोनों के बीच में वीरवार को फाइनल मुकाबला होगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य एलआर वर्मा ने बताया कि दूसरे दिन एसडीएम शिमला शहरी नीरज चांदला ने बतौर मुख्यातिथि शरीक हुई। खेेल प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अन्य खेलों के हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में बैडमिंटन में जुब्बल आईटीआई ने एनएसटीआई शिमला की टीम को हराया, जबकि मेजबान शिमला की टीम ने कुमारसैन आईटीआई की टीम को हराया।
विज्ञापन


वॉलीबाल के हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में शिमला आईटीआई ने एनएसटीआई शिमला को और दूसरे मुकाबले में जुब्बल आईटीआई की टीम नेमहिला आईटीआई शिमला की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। खो-खो के हुए मुकाबले में शिमला आईटीआई की टीम ने एनएसटीआई शिमला को और जुब्बल आईटीआई ने सुन्नी आईटीआई की टीम को वहीं महिला आईटीआई शिमला की टीम ने चिड़गांव की टीम को हराया। उन्होंने बताया कि वीरवार को खेल मुकाबलों के फाइनल मुकाबले होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed