{"_id":"5c23bae1bdec22569d4664f6","slug":"11545845473-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांगटी से माकपा ने रंजना को बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांगटी से माकपा ने रंजना को बनाया उम्मीदवार
Thu, 27 Dec 2018 10:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगटी वार्ड से पार्षद पद के लिए हो रहे उपचुनाव में माकपा ने रंजना वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा और कांग्रेस में टिकट को लेकर माथापच्ची जारी हैं।
विज्ञापन
पार्टी के कसुम्पटी मंडल ने बुधवार को माकपा नेता निरंजन वर्मा की अध्यक्षता में बैठक कर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। बैठक में पार्टी नेता संजय चौहान और विजेंद्र मेहरा भी मौजूद रहे। पूर्व मेयर संजय चौहान ने कहा कि रंजना गुड़िया प्रकरण, पानी और स्कूलों में फीस वृद्धि के खिलाफ चले आंदोलनों में शामिल रही हैं। पिछली बार वार्ड की जनता ने जिस प्रत्याशी को जिताया था, वह जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा नगर निगम में आपसी लड़ाई में ही व्यस्त है। रंजना वर्मा पिछली बार भी चुनाव मैदान में उतरी थीं, लेकिन तब कांग्रेस की मीरा शर्मा ने इस सीट पर कब्जा जमाया था। बैठक में सत्यवान पुंडीर, डॉ. रीना सिंह, जयशिव ठाकुर, जीयानंद शर्मा, कपिल शर्मा, सुरेश पुंडीर, हरिचंद, कमला ठाकुर, सीमा चौहान और ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस में टिकट पर माथापच्ची
उधर, भाजपा में टिकट को लेकर माथापच्ची जारी है। मीरा के आने से पार्टी अभी तक टिकट फाइनल नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि पार्टी से टिकट की प्रबल दावेदार मानी जा रही निधि ठाकुर वीरवार को अपना नामांकन भी भरने जा रही हैं। उधर, कांग्रेस ने भी अभी अपना प्रत्याशी तय नहीं किया है।