{"_id":"5be5befdbdec22342b7fa13c","slug":"11541783293-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के दो वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के दो वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली दिया धरना
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस
ने किया राजधानी में प्रदर्शन
मोदी सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
बोले, देश की अर्थव्यवस्था कर दी है चौपट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार के दो वर्ष पूर्व लिए फैसले के विरोध में कांग्रेस ने राजधानी शिमला के बाजार में रैली निकाली और सीटीओ चौक के पास पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह, पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशीला नेगी, जिला के कार्यवाहक अध्यक्ष(शहरी ) अरूण शर्मा, जिला शिमला कांग्रेस(ग्रामीण )के अध्यक्ष यशवंत छाजटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) प्रदीप भुज्जा, महिला कांग्रेस शिमला शहरी अध्यक्ष तनु चौहान, कसुम्पटी ब्लॉक अध्यक्ष भूपिंद्र सिंह कंवर सहित अन्य कार्यकर्ताओं तथा कांग्रेस नेताओं ने नोटबंदी को केंद्र सरकार का देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने वाला फैसला करार दिया।
धरने के दौरान विधायक अनिरुद्ध सिंह और अरुण शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए देश की जनता से सिर्फ 50 दिन मांगे थे लेकिन आज दो साल होने पर भी देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं ला पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से जो प्रधानमंत्री ने लाभ गिनाए थे वो एक भी नजर नहीं आ रहे हैं। न काला धन सामने आया, न आतंकवाद समाप्त हुआ, न ही भ्रष्टाचार रुका, बल्कि नए नोट से इसके विपरीत असर देखने को मिल रहा है। केंद्र की सरकार बता पाने में असमर्थ है कि नोटबंदी करने से कितना काला धन सामने आया। 99 फीसदी बंद किए नोट जमा हो गए हैं लेकिन यह नहीं बताया कि इनमें कितने नकली नोट थे।
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने नोटबंदी को आर्गेनाइज्ड लूट की संज्ञा दी थी और इससे जीडीपी 2 फीसदी घटने की जो बात की थी आज साबित हो गई है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार बिगड़े हालात को काबू में लाने को आरबीआई जैसी स्वायत्तता संस्था के पास रिजर्व में रखे एक हजार करोड़ तक को लेने पर आमादा है। नोटबंदी के बाद महंगाई और बेरोजगारी कई गुणा बढ़ गई। आम लोगों ने नोट बदलने में जो परेशानी झेली, इसके साथ ही छोटे कई कारोबार चौपट हो गए। इन नेताओं ने कहा कि यह एक सुनियोजित घोटाला है, जिसकी परतें आने वाले समय में एक एक कर खुलेंगी, आम जनता के सामने सच्चाई आएगी।