{"_id":"5aa2cc444f1c1bb1758b480d","slug":"11520618564-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने तोड़ी चार साल पहले बनाई विवादित दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने तोड़ी चार साल पहले बनाई विवादित दीवार
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम ने तोड़ी चार साल पहले बनाई विवादित दीवार
एचपीसीए अकादमी को जाने वाले रास्ते से तोड़ी दीवार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम ने एचपीसीए की लालपानी स्थित अकादमी को जाने वाले रास्ते पर बनाई दीवार तोड़ दी है। निगम प्रशासन ने शुक्रवार को अपने मजदूर भेजकर इस दीवार को हटा दिया।
यह वही दीवार है, जो साल 2014 में नगर निगम प्रशासन ने खुद लगाई थी। उस समय अकादमी के साथ लगी निगम की जमीन पर बिना अनुमति रास्ता बनाने और गेट लगाने का दावा कर निगम ने यहां दीवार खड़ी कर दी थी। इसके चलते अकादमी में जाने वाले बच्चों को यह दीवार फांदकर ट्रेनिंग के लिए जाना पड़ रहा था। पिछले माह कोर्ट ने नगर निगम आयुक्त को अकादमी के लिए वैकल्पिक रास्ता तलाशने के आदेश दिए थे। आयुक्त ने मौके पर जाकर देखा, जिसके बाद पाया कि दीवार को तोड़कर ही रास्ता दिया जा सकता है। वहीं, 26 फरवरी को नगर निगम की मासिक बैठक में सदन ने भी दीवार तोड़ने को अनुमति दे दी। अब निगम प्रशासन ने इस दीवार को तुड़वा दिया है। अब खिलाड़ियों को अकादमी में जाने के लिए दीवार नहीं फांदनी होगी। अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि जेई को मौके पर भेजकर दीवार तुड़वाई गई है। डिप्टी मेयर राकेश शर्मा का कहना है कि सदन ने इस दीवार को हटाने की मंजूरी दे दी थी। अब इसे हटाया जा रहा है।
निगम की लापरवाही से गिरा डंगा, गाड़ी क्षतिग्रस्त
शिमला। कंगनाधार वार्ड में वीरवार देर रात डंगा ढहने से एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार डंगे में पिछले काफी समय से पानी की पाइप लीक कर रही थी। इस डंगे में काफी पहले ही दरारें आ गई थीं, जिससे इसके गिरने का खतरा पैदा हो गया था। लेकिन नगर निगम ने न तो पानी की लीकेज ठीक की और न ही डंगे के रेनोवेशन को लेकर काम किया। आखिरकार यह सड़क पर गिर गया जिससे वहां पार्क की गई एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। आधी सड़क पर मलबा गिरने से शुक्रवार सुबह पुलिस को मौके पर जाकर यातायात सुचारु करना पड़ा।