फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एचपीटीडीसी होटल का कटेगा बिजली पानी

एचपीटीडीसी होटल का कटेगा बिजली पानी

Sun, 25 Feb 2018 01:57 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
एचपीटीडीसी होटल का कटेगा बिजली पानी
शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के नालदेहरा स्थित होटल गोल्फ ग्लेड का बिजली-पानी कटेगा। होटल के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। न्यायालय के आदेशों पर उपायुक्त शिमला की ओर से गठित संयुक्त निरीक्षण समिति ने बीते दिनों होटल का निरीक्षण किया था, जिसमें भारी अनियमितताएं पाई गईं थीं। इसके बाद शनिवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव की ओर से होटल का बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन

पर्यटन विकास निगम के नालदेहरा स्थित होटल गोल्फ ग्लेड के संचालन की कॉनसेंट का निर्धारित समय पर नवीनीकरण न करने पर यह कार्रवाई की गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का दावा है कि सभी प्रतिष्ठित अखबारों में 19 दिसंबर को पब्लिक नोटिस के माध्यम से सभी होटल संचालकों को नियमों के पालन को लेकर चेताया गया था, लेकिन बावजूद इसके नालदेहरा स्थित होटल में नियमों की अनदेखी की गई। कार्रवाई करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य बिजली बोर्ड को को संबंधित होटल का बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। ये भी आदेश दिए गए हैं कि होटल का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। डीजी सेट के माध्यम से भी होटल का संचालन नहीं किया जा सकेगा। आदेशों की अवहेलना पर दस हजार रुपये जुर्माना और सात साल की कैद का भी प्रावधान है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग ने दिए 7 होटलों का बिजली-पानी काटने के आदेश
पर्यटन विभाग ने शहर में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे सात होटलों के बिजली-पानी कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं। न्यायालय के आदेशों पर उपायुक्त शिमला की ओर से गठित कमेटी ने शहर के होटलों का निरीक्षण किया था, इस दौरान कई होटलों में अनियमितताएं पाई गई थीं, जिसके बाद एक्शन में आते हुए विभाग ने होटलों का बिजली-पानी काटने के लिए नगर निगम को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed