{"_id":"5a85ba6b4f1c1b8e268ba47f","slug":"11518713451-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपुओं में नहीं मिल रही दालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपुओं में नहीं मिल रही दालें
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के डिपुओं में उपभोक्ताओं को दालें नहीं मिल रही हैं। महकमे की ओर से शहर समेत पूरे जिले में आटा और चावल का कोटा तो उपलब्ध करवा दिया है, लेकिन दालों का कोटा उपलब्ध करवाना महकमा भूल गया है। सूत्रों की मानें तो दालों के टेंडर संबंधी प्रक्रिया से यह पूरा कार्य किया जाता था, लेकिन अब सरकार की ओर से नई पॉलिसी तैयार की जा रही है। इसमें केंद्र सरकार की संस्था से यह कोटा मुहैया करवाया जाएगा। पॉलिसी को लेकर विभाग भी कुछ कहने से गुरेज कर रहा है।
वह भी तर्क दे रहा है कि इस बारे में सिविल सप्लाई महकमा ही कुछ क्लीयर कह पाएगा। आम जनता इस बात की शिकायत महकमे से कर रही है, लेकिन जब तक मामले पर कोई निर्णय नहीं हो पाता है तब तक जनता को शायद इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शिमला की रहने वाली सुनीता देवी ने बताया कि पांच से छह फरवरी के बीच राशन का आधा कोटा मिला। कहा गया कि बाकी की सप्लाई आने के बाद ले जाना, लेकिन पंद्रह तारीख बीतने के बाद भी कोटा उपलब्ध नहीं है। खलीणी के दीपेश ने बताया कि वह रोजाना डिपो में राशन को लेकर जानकारी लेते हैं, लेकिन उन्हें हर बार न ही सुननी पड़ रही है। इसके अलावा दूसरी ओर शहर के कुछ ऐसे डिपो भी है, जहां पर केवल एक ही दाल है।
---
पांच दिन के भीतर मिल जाएगा राशन
एमडी सिविल सप्लाई एसएस गुलेरिया ने बताया कि उपभोक्ताओं को डिपो में चार से पांच दिनों के भीतर दाल का कोटा मुहैया करवा दिया जाएगा।
---
तेल और नमक के हुए सप्लाई आर्डर
शिमला में राशनकार्ड उपभोक्ताओं की संख्या 1,96,000 है। वीरवार को महकमे की ओर से कहा गया है कि 3,55,000 लीटर तेल के कोटे का सप्लाई ऑर्डर हो गया है। आटा भी डिपुओ में जल्द मुहैया करवाया जाएगा।