{"_id":"59d6727c4f1c1bce538b5e43","slug":"11507226236-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक हादसे में एक की मौत
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)।
भरमौर-हड़सर-कुगति मार्ग पर हुलानी नाला में बाइक के गिरने से एक की मौत हो गई। मृतक साधु की पहचान पशुपति नाथ निवासी नेपाल के रूप में हुई है। वीरवार को मौके से गुजर रहे पूर्व बीडीसी सदस्य ने इसकी सूचना भरमौर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव खाई से निकाला। भरमौर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव साधु के चेले (शिष्य) के सपुर्द कर दिया गया।
जानकारी अनुसार बुधवार रात को हड़सर से पशुपति नाथ निवासी नेपाल बाइक में कुगति किसी साधु से मिलने के लिए जा रहा था। हुलानी नाला के पास यकायक पशुपति ने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया। इस कारण बाइकहुलानी नाला में जा गिरी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पशुपति नाथ डेढ़ दशक से मणिमहेश यात्रा के अहम पड़ाव शिव घराट में रहते थे। वीरवार को भरमौर-हड़सर-कुगति मार्ग से होकर गुजर रहे पूर्व बीडीसी सदस्य पवन शर्मा ने खाई में बाइक और साधु को देखा। इसकी जानकारी उन्होंने भरमौर थाना में दी। सूचना मिलते ही भरमौर से पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। साधु के शव को निकालकर भरमौर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि बाइक हादसे में एक साधु की मौत हुई है।