{"_id":"599874964f1c1bcc618b47bd","slug":"11503163542-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गड़बड़ा सकता पेयजल सिस्टम,परियोजनाओं में भरी गाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गड़बड़ा सकता पेयजल सिस्टम,परियोजनाओं में भरी गाद
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
भारी बारिश के चलते शहर में फिर से पेयजल सिस्टम गड़बड़ा सकता है। गुम्मा, गिरि और कोटी- बरांडी में भारी बारिश के बाद गाद आने की सूचना है। इससे शनिवार दिनभर इन परियोजनाओं में पंपिंग प्रभावित रही। रविवार को कम पानी मिलने की उम्मीद है। निगम के अनुसार भारी बारिश के चलते शनिवार सुबह से ही गिरि और गुम्मा में गाद आ गई। हालांकि इस बार गाद की मात्रा कम रही लेकिन इससे कुछ समय तक पंपिंग प्रभावित रही। उधर, कोटी बरांडी में भी हल्की गाद आने की सूचना है लेकिन देर शाम पंपिंग सामान्य हो गई। निगम का दावा है कि गाद आने के बावजूद रविवार को शिमला में पानी का संकट नहीं आने दिया जाएगा। वहीं, शनिवार को 44.55 एमएलडी पानी की पंपिंग हुई है। निगम अभियंता विजय गुप्ता का कहना है कि शहर को करीब 41 एमएलडी पानी मिला है जो कि सामान्य है। कहा कि कई स्रोतों में गाद आने की सूचना है लेकिन अभी तीसरे दिन पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है।
....
आज इन इलाकों में दी जाएगी पानी की सप्लाई
शिमला। नगर निगम ने रविवार को लोअर नॉर्थ ओक, बॉथवेल, संजौली बाजार, चलौंठी, ढींगू बावड़ी, नेरीधार, मशोबरा टू, लोअर समिट्री, बातिश कॉलोनी, इंद्रनगर, बीसीएस, कंगनाधार, विकासनगर, देवनगर, कसुम्पटी बाजार, निगम विहार, छोटा शिमला, लोअर खलीनी, जाखू, कामनादेवी, यूएस क्लब, रामबाजार, भराड़ी, लक्कड़ बाजार, हाईकोर्ट एरिया, कलस्टन, टूटीकंडी, कनलोग, घोड़ाचौकी में पानी की सप्लाई देने का दावा किया है।
000000