फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कार ने राहगीर को मारी टक्कर

पहले कार से मारी टक्कर फिर सड़क से नीचे फेंक दिया

Sat, 20 Apr 2019 10:49 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
कार ने राहगीर को मारी टक्कर
सांकेतिक तस्वीर

विकासनगर के पास कार की चपेट में आने से राहगीर घायल हो गया। इसी बीच कार से तीन लोग बाहर निकले और घायल राहगीर की मदद करने के बदले उससे मारपीट करने लगे। घायल व्यक्ति इन लोगों को कुछ समझाता इससे पहले तीनाें लोगों ने उसे सड़क से नीचे धकेल दिया।

विज्ञापन


इससे इस व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। राहगीर मूल रूप से रामपुर का रहने वाले हैं और विकास में हरिहर मंदिर के पास रहते हैं। छोटा शिमला पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रज्जवल देर शाम करीब पौने दस बजे घर की तरफ जा रहा था। विकासनगर में निजी कार्यालय के पास सड़क को पार करते हुए प्रज्जवल कार की चपेट में आया। इससे प्रज्जवल का पांव बुरी तरह लहूलुहान हो गया। पुलिस को दी शिकायत में प्रज्जवल ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थेे। टक्कर मारने के बाद तीन लोग कार से बाहर निकले और उसके साथ हाथापाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तीनों ने मिलकर उसेे सड़क से नीचे धकेल दिया और सभी लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल व्यक्ति ने पुलिस को सूचित कर वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed