फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बिजली कट से पंपिंग ठप, शहर में आज सप्लाई में लग सकता है कट

बिजली कट से पंपिंग ठप, कई इलाकों की सप्लाई में लग सकता है कट

Sat, 02 Feb 2019 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Feb 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
बिजली कट से पंपिंग ठप, शहर में आज सप्लाई में लग सकता है कट

शहर के कई इलाकों में शनिवार को पानी की सप्लाई नहीं मिलेगी। गिरि और गुम्मा परियोजनाओं में बिजली कट के चलते शुक्रवार को कई घंटे पंपिंग ठप रही। इसके चलते शिमला शहर को कम पानी मिला है। शनिवार को सेंट्रल जोन, जाखू, चौड़ा मैदान और छोटा शिमला जोन में सुबह के समय मिलने वाली सप्लाई में कट लग सकता है।

विज्ञापन


निगम कुछेक इलाकों में शाम के समय पानी दे सकता है। बताया जा रहा है कि गिरि में बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे से लेकर 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद जब 11 बजे बिजली आई तो गिरि परियोजना के अपने पावरहाउस में कुछ खराबी आ गई। यह दोपहर ढाई बजे तक दूर हो पाई। गुम्मा में भी पंपिंग बाधित रही। दोपहर तीन बजे पंपिंग तो शुरू हो गई, लेकिन शिमला में पानी शाम साढ़े पांच बजे तक इसका पानी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन


दोनों शहर की सबसे बड़ी परियोजनाएं हैं जिनसे 40 एमएलडी से अधिक पानी शिमला को आता है। इनसे पूरा दिन आपूर्ति ठप रहने से शुक्रवार शाम सेंट्रल जोन के कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं दी जा सकी। आज भी सुबह की सप्लाई बाधित रह सकती है। हालांकि, ज्यादातर इलाकों में रोज पानी दिया जा रहा है। लेकिन इससे सबसे ज्यादा परेशानी कोल्ड एरिया में होगी जहां पाइपें जमने से लोगों को रोज पानी नहीं पहुंच पा रहा या जहां तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेरीधार, गाहन में पांच दिन बाद पानी, लोग परेशान
भट्ठाकुफर के नेरीधार और गाहन इलाके में आजकल पांचवें दिन पानी दिया जा रहा है। पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर का कहना है कि लोगों को तीसरे दिन भी पानी नसीब नहीं हो रहा। निगम के अनुसार चूरट परियोजना के पंप में खराबी आ गई थी जिसे अब ठीक कर लिया है। अब सप्लाई सामान्य हो रही है।


बिजली कट के चलते आई परेशानी
गिरि में बिजली कट के चलते पंपिंग बाधित हुई है। लेकिन हमारा प्रयास है कि शहर को शनिवार सुबह तक पर्याप्त पानी मिल सके। सभी परियोजनाओं में पंपिंग को बढ़ाया जा रहा है। - राजेश कश्यप, अधिशासी अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed