फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   क्रिसमस सैलिब्रेशन

क्रिसमस के रंग में रंगी हिल्सक्वीन, सैलानियों का उमड़ा सैलाब

Wed, 26 Dec 2018 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Dec 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
क्रिसमस सैलिब्रेशन

हिल्सक्वीन मंगलवार को पूरी तरह क्रिसमस के रंग में रंग गई। शहर में जगह जगह सेंटा बच्चों को गिफ्ट बांटते नजर आए। रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों का सैलाब उमड़ आया। बाहरी राज्यों से आए सैलानियों और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। क्रिसमस पर शहर के चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रभु यीशु को याद किया।

विज्ञापन


क्रिसमस के मौके पर शहर के चर्चों को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। सुबह से ही चर्चों में प्रार्थना के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। रिज मैदान स्थित क्राइस्ट चर्च को क्रिसमस के लिए रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। क्राइस्ट चर्च के फादर सोहन लाल ने बताया कि क्रिसमस के अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों और सैलानियों ने प्रार्थना सभा में भाग लिया। चौड़ा मैदान स्थित चर्च में क्रिसमस के मौके पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन


क्रिसमस डे पार्टी में जमकर मचाया धमाल
शिमला। शहर के होटलों और रेस्टोरेंटों में डांस पार्टी का आयोजन किया गया। ब़ड़ी संख्या में राजधानी के युवक युवतियों और सैलानियों ने पार्टी में भाग लिया। इस मौके पर पार्टी में भाग लेने वालों को सरप्राइज गिफ्ट भी दिए गए। पर्यटन विकास निगम के होटल हाली डे होम में फूड फेस्टिवल के दौरान सैलानियों को लजीज व्यंजन परोसे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू ईयर तक बसें, ट्रेनें पैक
क्रिसमस के बाद न्यू ईयर तक हिल्सक्वीन शिमला सैलानियों से सराबोर रहेगी। मैदानी इलाकों से भारी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख करना शुरू कर दिया है। सड़क और रेल मार्ग से रोजाना सैकड़ों यात्री शिमला पहुंच रहे हैं। सैलानियों की बढ़ती आमद के कारण शिमला आने जाने वाली बसों की एडवांस बुकिंग बढ़ गई है। कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेन की वेटिंग में भारी इजाफा हुआ है।


दिल्ली से हिल्सक्वीन आने वाली बसें इन दिनों पैक चल रही हैं। हिमाचल पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की दिल्ली व मनाली रूट पर चलने वाली बसों में भी एडवांस बुकिंग चल रही है। कालका शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रक पर चलने वाली टॉय ट्रेन की वेटिंग लिस्ट बढ़ गई है। रेलवे प्रबंधन की ओर से चलाई जा रही होली डे स्पेशल ट्रेनों में भी सीटों के लिए मारामारी मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed