फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शहर में बढ़ा बंदरों का आतंक, लोग परेशान

शहर में बढ़ा बंदरों का आतंक, लोग परेशान

Sat, 11 Aug 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 11 Aug 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
शहर में बढ़ा बंदरों का आतंक, लोग परेशान

शहर के कई इलाकों में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। कुछ हफ्तों से अचानक बंदरों की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां आने वाले सैलानियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के जाखू, लक्कड़ बाजार, डीसी ऑफिस, विकासनगर, टूटीकंडी, टुटू और बालूगंज आदि इलाकों में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। आए दिन इन इलाकों से बंदरों के काटने के भी मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि दूसरे इलाकों से पकड़े गए बंदर इन इलाकों में छोड़े जा रहे हैं। कई बंदर हिंसक भी हो रहे हैं जिनसे स्कूली बच्चों को अकेले स्कूल भेजना तक मुश्किल हो रहा है। नगर निगम शिकायत के बावजूद इन्हें पकड़ने को पिंजरे नहीं लगा रहा। निगम प्रशासन का कहना है कि पिंजरे वन विभाग लगाता है। उधर, वन विभाग का कहना है बंदरों की संख्या बढ़ रही है, ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन


हो सकता है दूसरे इलाके के बंदर इन इलाकों में आ रहे हों। वन विभाग सिर्फ बंदर पकड़कर उनकी नसबंदी कर रहा है। शहर के बाहरी वार्डों टुटू, समरहिल, कच्चीघाटी, ढली, पंथाघाटी, टूटीकंडी जैसे इलाकों में बंदरों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि वन विभाग शहर से पकड़े बंदर इन इलाकों में छोड़ रहा है। कनलोग समेत कई इलाकों में लंगूरों का आतंक बढ़ गया है। महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि जिन इलाकों में बंदराें की संख्या बढ़ रही है, वहां पिंजरे भी लगाए जा रहे हैं। लोग अपने पार्षद से शिकायत कर निगम को इसकी सूचना दे सकते हैं।


बंदर पकड़ने की मुहिम भी नहीं दे रही राहत
एक हफ्ते में 22 बंदर पकड़े गए हैं जिन्हें नसबंदी के बाद वापस उसी जगह छोड़ा जा रहा है जहां से यह पकड़े गए थे। ऐसे में शहरवासियों की समस्या जस की तस है। डीएफओ शहरी इंद्र कुमार ने बताया कि विभाग फिलहाल बंदर पकड़कर नसबंदी करवाता है। इन्हें वापस उसी स्थान पर छोड़ना जरूरी है जहां से इन्हें पकड़ा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed