{"_id":"5b4f72d94f1c1b52748b58ed","slug":"111531933401-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण पर हंगामा, पार्षद के साथ मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण पर हंगामा, पार्षद के साथ मौके पर पहुंची पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसुम्पटी के बसंत विहार इलाके में अवैध निर्माण को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे नगर निगम अधिकारियों और निर्माण करने वाले लोगों के बीच बहसबाजी हुई। इसके बाद स्थानीय पार्षद राकेश चौहान पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और काम रोक दिया। बाद में नगर निगम ने भी अवैध निर्माण करने पर नोटिस थमा दिया।
विज्ञापन
बसंत विहार इलाके में हो रहा यह निर्माण काफी समय से विवादों में है। मंगलवार देर रात इस निर्माण पर छत डालने का काम शुरू हो गया। स्थानीय लोगों ने पार्षद राकेश चौहान को इसकी सूचना दी। बाद में निगम वास्तुकार को इसकी शिकायत की गई। बुधवार सुबह निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और काम रोकने को कहा। लेकिन बहसबाजी बढ़ गई। इसके बाद पार्षद और पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
निगम अधिकारियों का कहना था कि इस निर्माण की अनुमति नहीं ली है। निगम ने काम रोकते हुए निर्माण करने वालों को नोटिस थमा दिया। निगम वास्तुकार देविंद्र कुमार मिस्टा ने कहा कि मंजूरी न होने के बावजूद निर्माण चल रहा था। नोटिस देकर इसे रोका है। अब इस मामले की सुनवाई आयुक्त कोर्ट में होगी।
विज्ञापन
पार्षद ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप
पार्षद राकेश चौहान ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अवैध निर्माण रोकने को कहा तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। यही नहीं निगम अधिकारियों की भी बात नहीं सुनी गई।