फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   गुड़िया न्याय मंच ने किया मौन प्रदर्शन

गुड़िया न्याय मंच ने किया मौन प्रदर्शन

Tue, 19 Dec 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
गुड़िया न्याय मंच ने किया मौन प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। गुड़िया न्याय मंच ने सीबीआई पर गुड़िया के कातिलों को पकड़ने की जगह मामले को लटकाने और उलझाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को गुड़िया न्याय मंच, शिमला नागरिक सभा सहित कई अन्य सामाजिक संगठनों ने गुड़िया को न्याय दिलवाने के लिए हिमाचल हाईकोर्ट के बाहर मुंह पर काली पट्टियां बांधकर मौन प्रदर्शन किया। गुड़िया न्याय मंच के सह संयोजक और शिमला नागरिक सभा के अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि पुलिस, सरकार और सीबीआई से जनता का विश्वास उठ चुका है। अब केवल हाईकोर्ट से उम्मीद बची है। मौन प्रदर्शन के माध्यम से कोर्ट से अपील की है कि गुड़िया के कातिलों को जल्द से जल्द पकड़ में लाने के लिए जांच एजेंसियों पर दबाव बनाए।
गुड़िया न्याय मंच के बैनर तले सैकड़ों लोग मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हाईकोर्ट के गेट के पास पहुंचे। यहां पहले से ही गेट को बंद कर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। मुंह पर काली पट्टियां बांध कर आए मंच के कार्यकर्ता हाईकोर्ट के बाहर सड़क पर बैठ गए। दोपहर 12 बजे से लेकर एक बजे तक मौन प्रदर्शन किया गया। विजेंद्र मेहरा ने कहा कि प्रदेश में अंधेरगर्दी और जंगलराज कायम है। इस कारण लोगों को मुंह पर काली पट्टियां बांधकर हाईकोर्ट के सामने आना पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कोर्ट से अपील करते हुए कहा कि सीबीआई पर शिकंजा कसा जाना चाहिए। जनता का विश्वास पुलिस, सरकार और सीबीआई से पूरी तरह उठ चुका है। सीबीआई द्वारा गुनाहगारों को पकड़ने के लिए दस लाख रुपये की घोषणा कर अपनी किरकिरी करवाई है। उन्होंने सीबीआई की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिन लोगों पर जनता को सबसे ज्यादा संदेह था, सीबीआई ने उन पर जांच करने के बजाए उन्हें सरकारी गवाह बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गुड़िया के कातिलों को बचाने के लिए राजनेताओं, अफसरशाही और अमीरों की तिकड़ी काम कर रही है। विभिन्न जांच एजेंसियां भी उनके रुतबे और रसूख से प्रभावित रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डीजीपी पर भी मांगी जांच
शिमला। विजेंद्र मेहरा ने कहा कि नौ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जेल में हैं। उनका नेतृत्व करने वाले हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पर जांच क्यों नहीं कि गई? इसको लेकर भी सीबीआई को बताना चाहिए।

---
मौन प्रदर्शन में यह रहे मौजूद
शिमला। मौन प्रदर्शन में शिमला नागरिक सभा के सचिव कपिल शर्मा, किशोरी ढटवालिया, उत्तम चौहान, अंबेदकर सभा के प्रीतपाल सिंह मट्टू, नरेश गांधी, पहचान वुमेन वेलफेयर सोसाइटी की बिंदु जोशी, सीटू से बलबीर पराशर, बाबू राम, रिशु गर्ग, जनवादी महिला समिति से फालमा चौहान, सोनिया, आशु भारती, कलावती, अमिता सूद, जनवादी नौजवान सभा से अशोक ठाकुर, पेंशनर्स एसोसिएशन से जगमोहन ठाकुर, रंजीव कुठियाला, रामप्रकाश, एसएफआई से ज्योति, दिनित, रमन थारटा, पवन शर्मा, अनिल नेगी, जीवन और अनिल सहित कई अन्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed