{"_id":"5957dde94f1c1b472e8b4b20","slug":"111498930665-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी ने दी मंजूरी, सर्कुलर रोड के किनारे से कटेंगे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी ने दी मंजूरी, सर्कुलर रोड के किनारे से कटेंगे पेड़
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सर्कुलर रोड जल्द चौड़ा होगा। इसके चलते दर्जनों हरे पेड़ काटे जाएंगे। ग्रीन ट्रिब्यूनल ने लोक निर्माण विभाग को पेड़ों को काटने की मंजूरी दे दी है। पीडब्ल्यूडी ने पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग को सूचित कर दिया है। वन विभाग ने जल्द ही पेड़ों को काटने का आश्वासन दिया है। पेड़ों के कारण विभाग सर्कुलर रोड को चौड़ा नहीं कर पा रहा था। अब विभाग को पेड़ों को काटने की अनुमति मिल गई है। इससे रोड को शीघ्र ही चौड़ा किया जा सकेगा। हाईकोर्ट ने रोड को चौड़ा करने का आदेश दिया था। इस पर विभाग ने सर्कुलर रोड को चौड़ा करने के लिए डीपीआर बनाई थी। इसके लिए सरकार से बजट भी मंजूर करवा लिया।
विभाग ने करीब 70 जगहों को डंगे लगाने के लिए चिन्हित किया। डंगों का निर्माण विभाग ने टेंडर करवा कर शुरू करवा दिया था। डंगों के बीच आ रहे पेड़ों को काटने के लिए विभाग ने वन विभाग में पैसे जमा करवा दिए थे। पेड़ों को काटने के लिए फॉरेस्ट कारपोरेशन ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर टेंडर काल कर दिए थे। लेकिन ग्रीन ट्रिब्यूनल की पेड़ों को काटने की पाबंदी के बाद पूरी कार्रवाई रोक दी गई और निर्माण अधर में लटक गया। निर्माण शुरू करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और पेेड़ों को काटने की अपील की। इसमें उन्हें पेड़ काटने की मंजूरी मिल गई है।
...
ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात
सर्कुलर रोड पर पूरे दिन हजारों की तादाद में वाहनों की आवाजाही होती है। सड़क तंग होने के कारण दिनभर ट्रैफिक जाम लगा रहता है। टूरिस्ट सीजन के दौरान सड़क पर वाहन रेंगने लगते हैं। यात्रियों को घंटों जाम में फंसने से परेशानी आती है। सड़क चौड़ी होने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आ सकता है और जाम से भी निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
...
पेड़ काटने की एनजीटी से मिली अनुमति
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आयूब चौधरी ने बताया कि सड़क चौड़ी करने के लिए डंगों के बीच आ रहे पेड़ों को काटने की ग्रीन ट्रिब्यूनल से मंजूरी मिल गई है। अब शीघ्र की कार्य पूरा कर लिया जाएगा।