मंडी में स्कूल बस पलटी, 11 बच्चों को आईं चोटें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संधोल के धलारा में एक निजी स्कूल की बस पलटने से 11 बच्चे घायल हो गए हैं। इनमें सात बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल बच्चों को सिविल अस्पताल संधोल ले जाया गया। हादसा शुक्रवार करीब सवा दो बजे पेश आया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुकुल पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल संधोल की बस स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। धलारा के पास सोहन सिंह ने अपने दो पोतों को बस से उतारा। जैसे ही बस अगले मोड़ पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर सोहन सिंह घटनास्थल की ओर दौड़े।
बच्चों में चीख पुकार मच गई
उन्होंने स्थानीय लोगों को भी इसकी जानकारी दी। बस के पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। कुछ बच्चे सहम गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बस से निकालकर सिविल अस्पताल संधोल के लिए भेजा।
बस में कुल 11 बच्चे ही सवार थे। इसमें सात को गंभीर चोटें जबकि चार को मामूली चोटें लगी हैं। हादसे का पता चलते ही अभिभावक भी अस्पताल पहुंचे। यहां बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
अभिभावकों ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। साथ ही कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। संधोल के तहसीलदार जगदीश चंद ने भी मौके का जायजा लिया। धर्मपुर थाना के प्रभारी सूरम सिंह ने कहा कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।