फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   10th class student who challenged the result of education board got 100 percent marks

शिक्षा बोर्ड: परिणाम को कोर्ट में चुनौती देने वाले 10वीं के छात्र ने हासिल किए 100 फीसदी अंक

Sun, 18 Jul 2021 10:36 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Jul 2021 10:36 AM IST
सार

शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा के दौरान कोरोना पॉजिटिव छात्रों के लिए 12 जुलाई को विशेष परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें याचिका दायर करने वाले छात्र ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। अब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित परिणाम में छात्र ने सभी विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
10th class student who challenged the result of education board got 100 percent marks
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने के फॉर्मूले को हाईकोर्ट में चुनौती देने वाले छात्र ने अब 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। छात्र ने 12 जुलाई को बोर्ड की ओर से ली गई विशेष परीक्षा में भी अच्छा स्कोर किया है, जिसके चलते उसने हिंदी विषय में भी शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अगर छात्र बोर्ड के फॉर्मूले को कोर्ट में चुनौती न देता तो वह शत-प्रतिशत अंक हासिल करने से वंचित रह जाता।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले का एक छात्र 10वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमित हो गया था। इसके चलते उसे परीक्षा हाल में बैठने की अनुमति नहीं मिली। इस दौरान छात्र ने पीपीई किट पहनकर परीक्षा देने की भी बात कही, लेकिन परीक्षा केंद्र संचालक ने अन्य विद्यार्थियों की सेहत का हवाला देते हुए उसे परीक्षा से वंचित रखा। इसके बाद छात्र ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित करने के फार्मूले पर अपनी असंतुष्टि जताई थी और हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


छात्र का तर्क था कि इस फॉर्मूले के कारण परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को सीधे 21 अंकों का नुकसान हो रहा था, जिसके चलते बोर्ड को निर्धारित समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने में दिक्कत पेश आई थी। वहीं शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा के दौरान कोरोना पॉजिटिव छात्रों के लिए 12 जुलाई को विशेष परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें याचिका दायर करने वाले छात्र ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। अब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित परिणाम में छात्र ने सभी विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके चलते वह छात्र भी 700 में 700 अंक लेने वाले होनहारों में शामिल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed