{"_id":"62ac620f63019d12d52d7fd2","slug":"105-posts-will-be-filled-in-private-company-interview-will-be-held-on-this-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jobs Hamirpur: निजी कंपनी में भरे जाएंगे 105 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jobs Hamirpur: निजी कंपनी में भरे जाएंगे 105 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार
Fri, 17 Jun 2022 04:47 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 Jun 2022 04:47 PM IST
सार
जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को 15,100 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
साक्षात्कार(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन के बरोटीवाला में चल रही निजी कंपनी में वेल्डर, फिटर, पेंटर, शीट-मेटल ऑपरेटर समेत विभिन्न श्रेणियों के 105 पद भरे जाने हैं। इन पदों को भरने के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 21 जून को सुबह 10:30 बजे से साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आईटीआई (वेल्डर, फिटर, पेंटर और शीट-मेटल) पास होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त 12वीं पास युवा भी इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को 15,100 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को उनके मोबाइल नंबर पर सूचना नहीं मिली हो और निर्धारित योग्यता रखता हो। तो वह भी प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार में हिस्सा ले सकता है।
विज्ञापन