{"_id":"5cdaffdcbdec2207524956d7","slug":"101557856220-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्ते बाद मिल रहा गैस सिलेंडर, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्ते बाद मिल रहा गैस सिलेंडर, जनता परेशान
Wed, 15 May 2019 11:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी सीजन में शहर के कई इलाकों में रसोई गैस का संकट पैदा हो गया है। बुकिंग के एक हफ्ते बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से अब राहत की मांग की है। गैस का यह संकट बीसीएस, न्यू शिमला, कंगनाधार और विकासनगर आदि इलाकों में अधिक है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि बीसीएस स्थित गैस एजेंसी में बुकिंग के बावजूद सिलिंडर की सप्लाई नहीं हो रही। कई उपभोक्ताओं को सिलिंडर की बुकिंग किए हफ्ता बीत रहा है, लेकिन अभी तक सिलिंडर घर नहीं पहुंचा। इस बारे में एजेंसी को फोन कर रहे हैं, लेकिन यहां से भी कोई जवाब नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि बुकिंग के समय एक से दो दिन के भीतर गैस सिलेंडर की सप्लाई का दावा किया गया था। लेकिन पांच से सात दिन के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। रसोई गैस सिलिंडर न मिलने से लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों ने जिला प्रशासन से इस मामले में दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है। गौरतलब है कि पहले भी इस इलाके में रसोई गैस सिलिंडर की देरी से सप्लाई की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। लेकिन प्रशासन अब तक इसका कोई समाधान नहीं निकाल पाया है।