फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कंज्यूमर आईडी के साथ घर पहुंचाई स्लिप

बिजली बोर्ड ने भूल सुधारी, धर भेजनी शुरू की कंज्यूमर आईडी युक्त स्लिप

Sun, 21 Oct 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 21 Oct 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
कंज्यूमर आईडी के साथ घर पहुंचाई स्लिप

बिजली उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा करवा सकें, इसके लिए विद्युत बोर्ड ने कंज्यूमर आईडी के साथ घर-घर में बिल की स्लिप भिजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ‘अमर उजाला’ में खबरें प्रकाशित होने के बाद विद्युत बोर्ड हरकत में आया। ‘अमर उजाला’ ने बिजली बिल ऑनलाइन जमा करवाने में शहर के उपभोक्ताओं को पेश आ रही समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद विद्युत बोर्ड ने यह व्यवस्था की है।

विज्ञापन


विद्युत बोर्ड का दावा है कि नवंबर से लोगों को नए लेआउट के बिल जारी किए जाएंगे। नए बिलों में सबसे ऊपर उपभोक्ता का नाम और पता प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद सब डिवीजन का नाम, अकाउंट नंबर और कंज्यूमर आईडी प्रदर्शित होगी। नए बिल में उपभोक्ताओं को वोल्टेज सप्लाई और कनेक्शन लोड की भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


विद्युत बोर्ड ने ऑनलाइन बिलों का भुगतान करने वाले सॉफ्टवेयर में बदलाव करने के बाद उपभोक्ताओं के ‘के’ नंबर को कंज्यूमर आईडी में तब्दील कर दिया था, लेकिन उपभोक्ताओं को उनके कंज्यूमर आईडी की जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई थी। कंज्यूमर आईडी पता न होने के कारण उपभोक्ता करीब एक महीने से अपने बिल जमा नहीं करवा पा रहे थे। विद्युत बोर्ड ने बिना तैयारियों के ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में तब्दीली की थी, जिसका खामियाजा हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी के रूप में भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर बिल स्लिप उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू
कंज्यूमर आईडी के साथ उपभोक्ताओं को घर-घर बिल स्लिप उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सितंबर में बिल जमा करवाने की देय तिथि को एक महीने आगे बढ़ा दिया गया है। यदि किसी उपभोक्ता ने सरचार्ज जमा करवा दिया है तो उसे अगले बिल में ऐडजस्ट कर दिया जाएगा।
- राजीव सूद अधीक्षण अभियंता, विद्युत बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed