फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पद संभालने पर बोले कुलपति

साल के भीतर भर दिए जाएंगे शिक्षक, गैर शिक्षकों के पद: वीसी

Tue, 07 Aug 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 07 Aug 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
पद संभालने पर बोले कुलपति

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने पदभार संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा विवि में सबसे बढ़ी समस्या शिक्षक गैर शिक्षक स्टाफ की कमी है, जिसे एक साल के भीतर दूर कर दिया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी से लेकर शिक्षक अधिकारी तक के पद भर दिए जाएंगे। कुलपति ने कहा कि भर्तियों में किसी भी तरह से मेरिट को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। वह हर तरह के प्रेशर से निपटने के अभ्यस्थ हैं। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक और छात्र संगठनों के पदाधिकारियों के साथ वह तीन माह में बैठकें कर उनके सुझावों के आधार पर विवि के विकास की कार्ययोजना तैयार करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विवि है तो हम हैं, इसलिए इसके विकास और इसे बुलंदियों तक पहुंचाने का उनका प्रयास रहेगा। उन्होंने कुलपति के पद पर तैनाती किए जाने पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित प्रदेश सरकार और प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए कहा कि वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने विवि के ग्रेड को बढ़ाने में आड़े आई गुणात्मक शोध और पेटेंट कम होने की दिक्कत पर कहा कि उनका हर संभव प्रयास रहेगा कि वह स्वयं यूजीसी और अन्य विभाग और संस्थाओं से विवि के विभागों के लिए शोध प्रोजेक्ट लाएं।
विज्ञापन


इक्डोल की मान्यता के मामले पर कुलपति बोले कि वह बीते दिनों इस मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, उनकी पत्नी और विवि की प्रोफेसर मल्लिका नड्डा से मिले। वहीं, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भी मुलाकात कर पहाड़ी राज्य होने पर इक्डोल को छूट कर देकर यहां चल रहे सभी कोर्स को चलाने की मंजूरी दिए जाने का मामला उठा चुके हैं। वह पद संभालने के बाद शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ फिर से मानव संसाधन विकास मंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्हें पूरा भरोसा है कि जल्द इस पर सकारात्मक फैसला आएगा और मामला सुलझ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र संघ चुनाव पर कॉलेज प्राचार्यों, अधिकारियों से लेंगे फीडबैक
नए कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने पदभार संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि छात्र संघ चुनाव पर कॉलेज प्राचार्यों और अपने संबंधित अधिकारियों से माहौल, मौजूदा व्यवस्था सहित चुनाव से संबंधित हर पहलू को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। इसके बाद इस पर सरकार के साथ चर्चा की जाएगी। उसके बाद ही तय हो पाएगा कि छात्र संघ चुनाव करवाए जाएंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सभी छात्र संगठन एक समान हैं। सभी के साथ अलग-अलग बैठक कर बातचीत की जाएगी। उनकी समस्याएं जान कर उन्हें दूर करने को सुझाव भी लिए जाएंगे। हरसंभव प्रयास रहेगा कि उनकी समस्याएं हल हों। परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहे। हर छात्र संगठन से वह एक वीसी के नाते नहीं बल्कि एक अभिभावक की तरह से व्यवहार और बात करेंगे। उन्हें पूरा भरोसा है कि छात्र संगठन भी विवि की बेहतरी के लिए सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed