{"_id":"5b4f72d64f1c1b3e748b5b46","slug":"101531933398-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मकान मालिक रखेंगे चिलम सुलगाने वालों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मकान मालिक रखेंगे चिलम सुलगाने वालों पर नजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में पढ़ने आने वाले बच्चों को नशे और अन्य विसंगतियों से दूर रखने में अब मकान मालिक मदद करेंगे। भवन मालिक कॉलेजों और अन्य संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। ऐसे में अगर कोई युवा गलत संगत में पड़ जाता है तो समय रहते उसकी काउंसलिंग करवाकर उसे इससे बाहर लाया जाएगा।
विज्ञापन
यह मुहिम शुरू करने जा रहा है हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एवॉलाज स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस)। संस्थान कॉलेज छात्रों को नशे से दूर रखने, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और संस्थान को रैंगिंग मुक्त बनाने के मकसद से यह पहल शुरू करना जा रहा है। संस्थान के निदेशक ने बुधवार को कैंपस में पीजी संचालकों और निजी भवन मालिकों के साथ संवाद आयोजित किया। इसमें इन भवन मालिकों और पीजी संचालकों से युवा पीढ़ी तथा संस्थान के छात्रों के नशे से दूर रखने में सहयोग मांगा।
विज्ञापन
निदेशक प्रो. संजय संधु ने भवन मालिकों से कहा कि उनके भवन में किराए पर या पेइंग गेस्ट के रूप में रहने वाले संस्थान के छात्रों की हर गतिविधि पर नजर रखें। यदि उनकी गतिविधियों व्यवहार में कोई बड़ा बदलाव नजर आता है, इस पर संस्थान को इसकी सूचना दें। इसके अलावा छात्रों के अभिभावकों से भी संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा सभी पीजी संचालकों के लिए संबंधित थाना क्षेत्र और उनके संस्थान को इसकी सूचना और वहां रहने वाले छात्राें का ब्यौरा समय से देने की बात कही। बैठक में विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कंवलजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के रैगिंग, शारीरिक उत्पीड़न को रोकने और परिसर को इस तरह की की गैर कानूनी गतिविधियों से मुक्त बनाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बनाए कानूनाें और विवि तथा यूजीसी द्वारा जारी किए दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं के पीजी निजी आवासों में सुरक्षा संबंधित विषय पर उनके आवास मालिकों के साथ चर्चा की गई। इस संवाद और चरचा के सत्र में एंटी रैगिंग समिति के सभी सदस्य, अनुभाग अधिकारी तथा पीजी निजी आवास मालिक मौजूद रहे। अंत में निदेशक ने पीजी और निजी आवास मालिकों को संस्थान की एंटी रैगिंग समिति के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर की सूची प्रदान की।
विज्ञापन