फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पर्यटन निगम एडवांस बुकिंग पर देगा छूट

पर्यटन निगम एडवांस बुकिंग पर देगा छूट

Sat, 25 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन निगम एडवांस बुकिंग पर देगा छूट
शिमला। विंटर सीजन में नवविवाहितों को रिझाने के लिए पर्यटन निगम ने विशेष पैकेज लांच किए हैं। मानसून सत्र के दौरान नवविवाहित जोड़ों और सैलानियों को निगम के होटलों में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। नवविवाहित जोड़ों और सैलानियों को पर्यटन निगम इन पैकेजों की सुविधा एडवांस बुकिंग पर देगा। जिले के आठ होटलों में निगम ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। निगम के नारलेदर होटल द गोल्फ ग्लेड और रोहड़ू के द चांसल में 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। रोहड़ू के गिरीगंगा होटल में 35 प्रतिशत, रामपुर के द बुशैहर रिजेंसी में 30 प्रतिशत, शिमला के पीटरहॉफ और फागू के द एप्पल ब्लॉसम में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। जबकि, सराहन के द श्रीखंड होटल में नवविवाहितों और सैलानियों को एडवांस बुकिंग पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा क्रिसमस और नए साल के दौरान कमरों की बुकिंग पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं होगी। इधर, न्यू एयर और क्रिसमस के सेलिब्रेशन के लिए नवविवाहितों और सैलानियों को अलग से कूपन लेने होंगे। पर्यटक विकास निगम के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने बताया कि विंटर सीजन में नवविवाहितों और सैलानियों के लिए पर्यटन निगम के होटलों की एडवांस बुकिंग पर 20 से 40 प्रतिशत का डिस्कांउट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed