{"_id":"59dfa2a24f1c1b68678b55e4","slug":"101507828386-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने नोट
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचरे के ढेर में मिले पौने दो लाख के पुराने नोट
मशोबरा-भेखलटी सड़क के पास नाले में मिले
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नोटबंदी के करीब 11 महीने बाद भी पुराने नोटों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामले में मशोबरा में कचरे के ढेर से पौने दो लाख के पुराने नोट मिले।
जानकारी के मुताबिक सफाई अभियान के दौरान मशोबरा स्कूल के बच्चों को यह पुराने नोट कचरा उठाते वक्त मिले। बच्चों को मिले इन पुराने नोटों में 1000 रुपये के 78 और 500 के 200 नोट थे। 500 का एक नोट दो टुकड़ों में फटा हुआ था। मशोबरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सारे नोटों को अपने कब्जे में लिया। दरअसल वीरवार को मशोबरा स्कूल में एनएसएस इकाई के वालंटियर वायु सेना से सेवानिवृत्त कमांडर मनोहर शर्मा की अध्यक्षता में सफाई अभियान में हिस्सा ले रहे थे। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने मशोबरा से करीब 600 मीटर दूरी पर भेखलटी रोड के किनारे पड़े कचरे के ढेर को साफ करने का बीड़ा उठाया। बच्चे जैसे ही कचरा साफ करने के लिए नाले में गए, उन्हें ढेर के बीच से 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट मिले। विद्यार्थियों ने नोटों के बारे में मनोहर शर्मा को बताया और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।