{"_id":"59d278804f1c1bf2538b548a","slug":"101506965632-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक जाम में फंसे सैलानी, दो की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक जाम में फंसे सैलानी, दो की हार्ट अटैक से मौत
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
राजधानी घूमने आए दो पर्यटकों की सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दोनों ही पर्यटक शिमला में परिवार के साथ घूमने आए थे। वहीं एक मरीज ट्रैफिक जाम में फंस गया और उसे समय पर उपचार नहीं मिल सका।
जबकि दूसरी मरीज भी दिल की बीमारी से पीड़ित थी। आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने दो पर्यटकों की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुरुष पर्यटक मंगलौर से तो दूसरी महिला पर्यटक दिल्ली की रहने वाली है। मंगलौर के रहने वाले एनसी विजेंद्र (78) शिमला घूमने आए थे।
वह मशोबरा के नजदीक एक रिजार्ट में ठहरे थे। सोमवार सुबह वह शिमला से मनाली की ओर घूमने जाने वाले थे। इसी बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। परिजनों का आरोप है कि पीड़ित को अस्पताल पहुंचाते हुए गाड़ी ट्रैफिक जाम में फंस गई। इस वजह से अस्पताल पहुंचाने में मरीज को देर हो गई। ट्रैफिक जाम न होता तो मरीज की जान बचाई जा सकती थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने भी मृृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम व अन्य कानूनी प्रक्त्रिस्या करके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं दूसरे मामले में दिल्ली की रहने वाली सतर वर्षीय महिला कांता की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। महिला को शाम साढ़े चार बजे अस्पताल लाया गया था। महिला व परिवार के सदस्य कुफरी घूमने आए थे। लेकिन महिला की अचानक तबीयत बिगड़ी और परिजनों ने अस्पताल पहुंचा लेकिन इस बीच महिला की भी मौत हो गई।