{"_id":"5f3e1ae14dcdf6055022e53c","slug":"101-41-crore-rupee-loss-to-jal-shakti-vibhag-due-to-heavy-rain-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में मूसलाधार बारिश से जलशक्ति विभाग को 101.41 करोड़ की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में मूसलाधार बारिश से जलशक्ति विभाग को 101.41 करोड़ की चपत
Thu, 20 Aug 2020 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 20 Aug 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से जलशक्ति विभाग को 101 करोड़ 41 लाख 53 हजार की चपत लगी है। प्रदेश में दो हजार 247 स्कीमों को नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग के ऊना जिले के एसई एसके शर्मा ने बताया कि ऊना जिले में 11 करोड़ 99 लाख 51 हजार का नुकसान हुआ है। जिले में 280 स्कीमों को क्षति पहुंची है। बिलासपुर सर्किल के तहत विभाग को 1 करोड़ 33 83 हजार की चपत लगी है।
विज्ञापन
बिलासपुर जिले की करीब 63 स्कीमें प्रभावित हुई हैं। चंबा सर्किल में तीन करोड़ 36 लाख 95 हजार का नुकसान हुआ है, जबकि 107 स्कीमें प्रभावित हुई हैं। धर्मशाला सर्किल में तीन करोड़ 70 लाख 64 हजार का नुकसान हुआ है। 84 स्कीमें प्रभावित हुई हैं। हमीरपुर सर्किल में 21 करोड़ 45 लाख 42 हजार का नुकसान हुआ है, जबकि 353 स्कीमें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
कुल्लू सर्किल में दो करोड़ 91 लाख 60 हजार का नुकसान हुआ है। 54 पेयजल स्कीमें प्रभावित हुई हैं। नाहन सर्किल में एक करोड़ 21 लाख 45 हजार का नुकसान हुआ है। 32 स्कीमें प्रभावित हुई हैं। नूरपुर सर्किल में एक करोड़ 10 लाख 32 हजार का नुकसान हुआ है। 100 स्कीमें प्रभावित हुई हैं। रिकांगपिओ में एक करोड़ 13 लाख का नुकसान हुआ है और 11 स्कीमें प्रभावित हुई हैं। रोहडू सर्किल में पांच करोड़ 72 लाख 35 हजार का नुकसान हुआ है और 123 स्कीमें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
शिमला सर्किल-9 में एक करोड़ 57 लाख 10 हजार का नुकसान हुआ है और 55 स्कीमें प्रभावित हुई हैं। सोलन सर्किल के तहत पांच करोड़ 29 लाख 41 हजार का नुकसान हुआ है। 143 स्कीमें प्रभावित हुई हैं। सुंदरनगर सर्किल में एक करोड़ 90 लाख 30 हजार का नुकसान हुआ है और 731 स्कीमें प्रभावित हुई हैं।