फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1000 police personnel will be deployed for President Ram Nath Kovind's visit to Shimla

शिमला: एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मचारी संभालेंगे राष्ट्रपति की सुरक्षा का जिम्मा

Sun, 12 Sep 2021 12:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Sep 2021 12:17 PM IST
सार

राष्ट्रपति की मूवमेंट को देखते हुए सड़कों और उनके आसपास की ऊंची इमारतों पर भी पुलिस कर्मी व स्नाइपर तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन
1000 police personnel will be deployed for President Ram Nath Kovind's visit to Shimla
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

16 से 20 सितंबर के बीच प्रस्तावित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला दौरे को लेकर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। जानकारी के अनुसार करीब एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया जाएगा। ये रिट्रीट के बाहर से लेकर राजभवन और विधानसभा में होने वाले कार्यक्रमों के अलावा जुब्बड़हट्टी, कल्याणी और अनाडेल हेलीपैड के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

विज्ञापन


वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इस दौरान राष्ट्रपति की मूवमेंट को देखते हुए सड़कों और उनके आसपास की ऊंची इमारतों पर भी पुलिस कर्मी व स्नाइपर तैनात किए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि इस सुरक्षा प्लान को पिछले सालों के दौरों के दौरान की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर और बेहतर किया गया है। चूंकि, इस बार राष्ट्रपति की शहर में मूवमेंट रहनी है।
विज्ञापन


ऐसे में सड़कों की स्थिति और रास्तों में आने वाले संवेदनशील स्थानों पर अभी से खुफिया एजेंसियों ने नजर रखना शुरू कर दिया है। पर्यटन कारोबारियों को भी आने वालों की उचित आईडी के आधार पर एंट्री करने और किसी संदिग्ध की जानकारी मिलने पर साझा करने को भी कहा गया है। चूंकि, राष्ट्रपति तीनों सेनाओं के प्रमुख होते हैं। ऐसे में सेना और आर्मी इंटेलिजेंस के अलावा आईबी भी सक्रिय हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed