फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   100 percent subsidy on collective solar drip irrigation schemes: Markanda

सामूहिक सोलर ड्रिप सिंचाई योजनाओं पर 100 प्रतिशत सब्सिडी: मारकंडा

Mon, 08 Jul 2019 07:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jul 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
100 percent subsidy on collective solar drip irrigation schemes: Markanda

कृषि जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा कि सरकार सामूहिक सोलर ड्रिप सिंचाई योजनाओं पर 100 प्रतिशत सब्सिडी देगी। निजी सोलर ड्रिप सिंचाई योजनाओं के लिए भी 90 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है।

विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों को भारी-भरकम बजट दे रही है। प्रत्येक नागरिक को ग्रामसभा की बैठक में भाग लेकर इस बजट का सदुपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। ग्राम पंचायतों को आवारा पशुओं के लिए गोशाला निर्माण और कूड़े कचरे का उपयुक्त प्रबंधन भी सुनिश्चित करने को कहा जा रहा है। 
विज्ञापन


मारकंडा ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के साथ सरकार हिमाचल को प्राकृतिक खेती राज्य बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। सरकार ने प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना आरंभ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने इस वित्त वर्ष में प्राकृतिक खेती के लिए 45 करोड़ का बजट रखा है। इस योजना के तहत किसानों को देसी गाय और आवश्यक सामग्री पर 25 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। कहा कि एक वर्ष में कृषि विभाग ने खतरनाक कीटनाशकों और रासायनिक खाद के प्रयोग में लगभग 7 करोड़ तक की कमी लाने में सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed