फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   100 Percent Occupancy In Himachal Shimla Manali Hotels For New Year

नए साल के जश्न को शिमला-मनाली पैक, जरा सोच समझकर घर से निकलें

Sat, 30 Dec 2017 01:23 PM IST
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 30 Dec 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
100 Percent Occupancy In Himachal Shimla Manali Hotels For New Year

हिमाचल में नववर्ष पर भले ही बर्फबारी होने के आसार नहीं हैं, लेकिन दिलकश मौसम में जश्न के लिए प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल पैक हो गए हैं। भारी तादाद में सैलानी हिमाचल पहुंच रहे हैं। राजधानी शिमला, पर्यटन नगरी मनाली, धर्मशाला और डलहौजी में होटल पैक हो गए हैं। ज्यादातर होटलों में ऑनलाइन एडवांस बुकिंग हुई है।

विज्ञापन


राज्य पर्यटन विकास निगम के अधिकांश होटल 30 दिसंबर से लेकर दो जनवरी तक बुक हो चुके हैं। प्रदेश के निजी होटलों में भी ऑक्यूपेंसी सौ फीसदी बताई जा रही है। पर्यटन निगम के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने बताया कि सैलानियों का आना लगातार जारी है।
विज्ञापन


शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी सूद ने बताया कि हिमाचल में अभी से सैलानी पहुंचना शुरू हो गए हैं। नए साल के जश्न के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों में चार जनवरी तक धूप खिले रहने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


31 दिसंबर 2010 को हुई थी बर्फबारी
शिमला में 31 दिसंबर, 2010 और पहली जनवरी 2011 को बर्फबारी हुई थी। इसके बाद अभी तक नए साल के दौरान बर्फबारी नहीं हुई है। साल 2016 में 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन बर्फबारी हुई थी। शिमला में बीते साल व्हाइट क्रिसमस भी 25 सालों के बाद हुई थी।

बर्फ के नजारे लेने तो कोठी आइए
हिमाचल में नववर्ष पर अगर बर्फ के नजारे लेने हैं तो रोहतांग से सटे कोठी क्षेत्र में आना होगा। यहां अभी भी दो फीट के आसपास बर्फ पड़ी हुई है। सैलानी बर्फ की चाह में मनाली के टूअर बना रहे हैं। हालांकि, रोहतांग जाने पर रोक लगाई गई हुई है।

चार जनवरी तक साफ रहेगा मौसम

100 Percent Occupancy In Himachal Shimla Manali Hotels For New Year

दिसंबर में 16 डिग्री रहा औसत तापमान
दिसंबर महीने में इस साल शिमला में औसतन अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा। साल 2016 में दिसंबर का औसत तापमान 16.3 डिग्री दर्ज हुआ था।

चार जनवरी तक साफ रहेगा मौसम
प्रदेश में चार जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों में चार जनवरी तक धूप खिले रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.7, धर्मशाला 16.2, नाहन 20.0, सोलन 22.2, ऊना 26.2, कांगड़ा 23.2, चंबा 19.2, डलहौजी 9.5, बिलासपुर 21.0, हमीरपुर 22.3, सुंदरनगर 23.2, भुंतर 20.5 और कल्पा में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उधर, वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.8, कल्पा 2.6, मनाली माइनस 0.2, सुंदरनगर 0.7, भुंतर 1.0 और शिमला में 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पोस्ट मानसून सीजन में 47 फीसदी कम बरसे बादल
हिमाचल में इस साल पोस्ट मानसून सीजन (अक्तूबर से 29 दिसंबर) के दौरान 47 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। बीते साल के मुकाबले 2017 में पोस्ट मानसून सीजन बेहतर रहा है। साल 2016 अक्तूबर से दिसंबर के दौरान 93 फीसदी कम बारिश हुई थी।

इस साल अक्तूबर से दिसंबर के दौरान बिलासपुर में 35 फीसदी कम, चंबा में 41 फीसदी कम, हमीरपुर में 27 फीसदी कम, कांगड़ा में 17 फीसदी कम, किन्नौर में 47 फीसदी कम, कुल्लू में 30 फीसदी कम। 

 

लाहौल-स्पीति में 55 फीसदी कम, मंडी में 29 फीसदी कम, शिमला में 61 फीसदी कम, सिरमौर में 72 फीसदी कम, सोलन में 66 फीसदी कम और ऊना जिले में 41 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed